स्मृति ईरानी से लेकर टेनी तक, पीएम मोदी के 15 ऐसे मंत्री जो इस बार नहीं दिखेंगे संसद में!

Lok Sabha Chunav Result: लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं और बीजेपी की अगुआई वाली एनडीए ने बहुमत बना ली है। तस्वीर लगभग साफ है और एकबार फिर एनडीए की सरकार बनने जा रही है। हालांकि, कोई भी पार्टी अकेले बहुमत का जादुई आंकड़ा पार नहीं कर पाई है।

इस लोकसभा चुनाव में कुछ ऐसे नेताओं ही हार भी हुई है जो बिलकुल अप्रत्याशित थी। कई दिग्गज नेता जो कैबिनेट में मंत्री भी थे उनकी इस चुनाव में हार हैरान कर देने वाली थी। इसमें अमेठी से स्मृति ईरानी से लेकर अजय मिश्रा टेनी का नाम भी शामिल है।

Cabinet Ministers Lost in LS Chunav

इस लोकसभा में किन मंत्रियों को मिली हार?

अमेठी सीट

बीजेपी की प्रत्याशी स्मृति ईरानी जो महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री भी हैं, को अमेठी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा के हाथों हार का सामना करना पड़ा। शर्मा ने 1.6 लाख वोटों के साथ ईरानी के खिलाफ जीत दर्ज की। बता दें, पिछले 2 लोकसभा चुनाव से स्मृति ईरानी अमेठी सीट से जीत हासिल करती आ रही थी। 2014 लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को हराकर अमेठी सीट पर कब्जा करने के बाद वो सुर्खियों में आईं थी।

तिरुवनंतपुरम सीट

केरल की तिरुवनंतपुरम सीट से कांग्रेस के शशि थरूर ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने इस सीट पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को 16,077 से ज्यादा वोटों से हराया है।

खीरी सीट

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को समाजवादी पार्टी के उत्कर्ष वर्मा के हाथों हार का स्वाद चखना पड़ा है। टेनी को 523036 वोट मिले हैं। उत्कर्ष वर्मा ने टेनी को 34329 वोटों से हराया है।

बांकुरा सीट

शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार को पश्चिम बंगाल की बांकुरा सीट पर तृणमूल कांग्रेस के कैंडिडेट अरूप चक्रवर्ती के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी है। उन्हें 32,778 वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। अरूप चक्रवर्ती को कुल 641813 वोट मिले हैं जबकि सुभास सरकार को 609035 वोट मिले।

खूंटी सीट

झारखंड की खूंटी सीट से केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री और मौजूदा सांसद अर्जुन मुंडा को 149675 वोटों से हार गए हैं। उन्हें 361972 वोट मिले जबकि कांग्रेस के कालीचरण मुंडा को 511647 वोट मिले हैं।

बाड़मेर सीट

राजस्थान के बाड़मेर सीट से कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी को भी हार मिली है। कांग्रेस के उम्मेदा राम बेनीवाल ने इस सीट पर 704676 वोटों के साथ जीत दर्ज की। जबकि कैलाश चौधरी तीसरे स्थान पर रहे।

नीलगिरी सीट

तमिलनाडु की इस सीट से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन को डीएमके के ए राजा के हाथों 2,40,585 लाख वोटों के अंतर से हार मिली है। मुरुगन को 232627 वोट मिले हैं जबकि ए राजा को 473212 वोट मिले हैं।

कूचबिहार सीट

पश्चिम बंगाल की कूचबिहार लोकसभा सीट से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक को हार का सामना करना पड़ा। वह टीएमसी उम्मीदवार निसिथ प्रमाणिक के हाथों 39 हजार वोटों से हार गए।

मुजफ्फरनगर सीट

उत्तर प्रदेश की मुजफरनगर सीट से हरेंद्र सिंह मलिक ने जीत दर्ज की है। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को इस सीट पर 24,000 से अधिक मतों से हार मिली।

बीदर सीट

कर्णाटक की बीदर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री भगवंत खूबा को कर्नाटक के मंत्री ईश्वर खंड्रे के बेटे सागर खंड्रे ने हराया है। सागर ईश्वर खंड्रे को 666317 वोट मिले जबकि भगवंत खूबा को 537442 वोट मिले।

मोहनलालगंज सीट

उत्तर प्रदेश के मोहनलालगंज सीट से आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री कौशल किशोर, समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आर.के. चौधरी से हार गए। कौशल किशोर को 597577 वोट मिले जबकि आर.के. चौधरी ने 70292 वोट अधिक पाए।

चंदौली सीट

उत्तर प्रदेश के चंदौली लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे को सपा के बीरेंद्र सिंह के हाथों हार मिली। बीरेंद्र सिंह को 474476 वोट मिले। उन्होंने महेंद्र पांडे को 21,565 वोटों से हराया।

भिवंडी लोकसभा सीट

महाराष्ट्र के भिवंडी लोकसभा सीट से पंचायती राज राज्य मंत्री कपिल पाटिल को एनसीपी (शरद गुट) के सुरेश गोपीनाथ म्हात्रे के हाथों हार का सामना करना पड़ा। कपिल पाटिल को 433343 वोट मिले जबकि सुरेश गोपीनाथ म्हात्रे को उनसे 66121 ज्यादा, कुल 499464 वोट मिले।

जालना सीट

महाराष्ट्र के जालना लोकसभा सीट से बीजेपी नेता और रेल राज्य मंत्री दानवे रावसाहेब दादाराव को कांग्रेस के कल्याण वैजनाथ राव काले के हाथों 109,958 वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है।

डिंडोरी सीट

महाराष्ट्र के डिंडोरी लोकसभा सीट से एनसीपी (शरद गुट) के भास्कर भगारे ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री भारती पवार को 1,13,199 वोटों के अंतर से हरा दिया है। भास्कर भगारे को 577339 वोट मिले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+