अयोध्या ही नहीं बल्कि मंदिरों वाली ये सीटें भी हार गया NDA, 26 में से 15 ही पर मिल सकी जीत
BJP Lost Ayodhya: लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए को 292 सीटें मिली हैं। भाजपा अपने अकेले के दम पर बहुमत का आंकड़ा हासिल नहीं कर पाई। 240 सीटों पर सिमटी भाजपा तो श्रीराम मंदिर वाली सीट अयोध्या (फैजाबाद) तक हार गई।
अयोध्या ही नहीं बल्कि देशभर में प्रमुख मंदिरों वाली 26 सीटों में से 11 पर हार हुई है। साल 2024 में एनडीए मंदिरों वाली सिर्फ 15 सीटों पर ही जीत हासिल कर सका है। जबकि साल 2019 में भाजपा (एनडीए) के हाथ में मंदिरों वाली 19 सीटें आई थी।

भाजपा यूपी में अयोध्या व चित्रकूट मंदिर वाली सीट तो राजस्थान में सालासर बालाजी, खाटूश्यामजी, मेहंदीपुर बालाजी व राणी सती मंदिर जैसी सीटें भी हार गई। साल 2024 के चुनाव में भाजपा (एनडीए) को प्रमुख मंदिरों वाली चार सीटों का नुकान हुआ है।
प्रमुख मंदिरों वाली ये सीटें हारा एनडीए
मंदिर---------------साल 2024---------साल 2019
अयोध्या (फैजाबाद)----सपा------------भाजपा
चित्रकूट(बांदा)---------सपा------------भाजपा
रामटेक-----------------कांग्रेस----------शिवसेना
मेहंदीपुर बालाजी (दौसा) कांग्रेस---------भाजपा
सालासर बालाजी (चूरू) कांग्रेस-------भाजपा
खाटूश्यामजी (सीकर)---माकपा------भाजपा
राणी सती मंदिर (झुंझुनूं)--कांग्रेस------भाजपा
त्र्यंबकेश्वर (नासिक)-----शिवसेना(उ)--शिवसेना
इन सीटों पर वापस जीता एनडीए
मथुरा, भाजपा
वाराणसी, भाजपा
उज्जैन, भाजपा
हरिद्वार, भाजपा
केदारनाथ (गढ़वाल), भाजपा
कामाख्या (गुवाहाटी), भाजपा
द्वारिका (जामनगर), भाजपा
वैष्णोदेवी (जम्मू), भाजपा
वैद्यनाथ (गोड्डा ), भाजपा
नालंदा, जेडीयू
गया, हम
इन सीटें छीनी एनडीए ने
महाबलेश्वर (सतारा) सीट पर 2024 में भाजपा, 2019 में एनसीपी
जगन्नाथ (पुरी) सीट पर 2024 में भाजपा, 2019 में कांग्रेस
गुरुवायूर (त्रिशुर) सीट पर 2024 में भाजपा, 2019 में कांग्रेस
मल्लिकार्जुन (नांदयाल) सीट पर 2024 में टीडीपी, 2019 में वाईएसआर
ये सीटें विपक्ष ने रखीं बरकरार
रामेश्वर (रामनाथपुरम) आईयूएमएल
तिरुपति वाईएसआर
सबरीमाला (पत्तनमिटा) कांग्रेस
राजस्थान में भी नुकसान
राजस्थान में मंदिरों वाली सीटों में सालासर बालाजी वाली सीट चूरू में सांसद चेहरा पहले वाला ही है, मगर पार्टी बदल गई। राहुल कस्वां ने भाजपा का टिकट कटने पर कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा और जीता। राणीसती वाली सीट झुंझुनूं में कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह ओला ने भाजपा के शुभकरण चौधरी को हराया। खाटूश्यामजी वाली सीट सीकर में सीआईएम के अमराराम ने भाजपा के स्वामी सुमेधानंद सरस्वती को शिकस्त दी है। मेहंदीपुर बालाजी वाली सीट दौसा में कांग्रेस के मुरारी लाल मीणा ने भाजपा के कन्हैया लाल मीणा को हराया।












Click it and Unblock the Notifications