टिहरी लोकसभा: आधी आबादी में राम और चुनाव को लेकर जबरदस्त उत्साह, बोले- 'जो राम को लाएं हैं हम'...

Tehri Lok Sabha chunav ground report: 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। जिसको लेकर लोगों में खासा उत्साह है। इससे पहले भाजपा की महिला कार्यकर्ता घर घर जाकर अयोध्या से आए पूजित अक्षत को पहुंचाने का काम कर रही हैं। जिससे पूरा माहौल राम मय हो गया है। बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के इस कार्यक्रम के दौरान महिलाएं जन संपर्क के जरिए लोगों का मन भी टटोल रही हैं। भाजपा की इन महिला कार्यकर्ताओं से वन इंडिया ने राम मंदिर और लोकसभा चुनाव को लेकर क्या माहौल है। इस पर राय जानी।

 Lok Sabha chunav 2024 Tehri Lok Sabha seat ground report dehradun Women enthusiasm about Ram mandir

देहरादून की 10 में से 7 विधानसभा सीटें टिहरी लोकसभा सीट पर आती हैं। इस सीट पर भाजपा की महिला मोर्चा से जुड़ी महिलाएं घर घर जाकर कलश यात्रा के जरिए अक्षत पहुंचा रही है। इस दौरान सभी राम भक्तों में उत्साह नजर आ रहा है। इतना ही नहीं ये महिलाएं जब लोगों से मिल रही हैं तो सभी रामनाम के उद्घोष के साथ गरम जोशी से मिल रही हैं।

Recommended Video

    टिहरी लोकसभा: आधी आबादी में राम और चुनाव को लेकर जबरदस्त उत्साह, बोले- 'जो राम को लाएं हैं हम'...

    कुछ लोगों को ते अब तक इस बात से अनभिज्ञ हैं कि राम मंदिर बन गया है और 22 जनवरी को उद्घाटन हो रहा है। इसके साथ ही भाजपा की महिला कार्यकर्ता इस बात से भी उत्साहित हैं कि मोदी सरकार ने इस बार संसद में महिला आरक्षण विधेयक पास करवा दिया है। जिसके बाद अब महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण हो चुका है। ऐेस में महिलाओं को विश्वास है कि राम मंदिर और महिला आरक्षण के बदौलत भाजपा फिर से सरकार बनाने जा रही है।

    देहरादून के भाजपा के अंबेडकरनगर मंडल में महिला मोर्चा की अध्यक्ष अंशिता शर्मा अयोध्या से आए अक्षत को घर घर तक पहुंचाने में जुटी हैं। साथ ही कलश यात्रा निकाल कर लोगों तक राम के नाम की अलख जगाने में लगी हैं। अंशिता कहती है कि अयोध्या का जो स्वरूप तैयार हुआ है वह पीएम मोदी ने बनाया है। कहती हैं ​कि पूजित अक्षत को घर घर पहुंचा रहे हैं, पूरा माहौल राम मय है। लोकसभा चुनाव को लेकर वे आश्वस्त नजर आती हैं।

    कहती हैं जनता का ये ही कहना है कि जो राम को लाएं हैं हम उनको लाएंगे। सांसद का चेहरा कौन होगा। इस पर वे बेबाकी से कहती हैं कि ​संगठन का जो ​निर्णय होगा। ​हम उसके साथ होंगे। ओबीसी मोर्चा की सविता शर्मा का कहना है कि जिन भी लोगों के घर हम जा रहे हैं हर कोई हमारा जोश के साथ स्वागत कर रहे हैं। साथ ही वे कहती हैं कि हमारे बुजुर्ग राम के काम को लेकर भावुक हो रहे हैं। कुछ लोग तो सबरी की तरह हमें सम्मान कर रहे हैं।

    कहती हैं कि कुछ लोगों को पता भी नहीं कि राम मंदिर को लेकर फैसला आ चुका है। हमारे जाने के बाद कुछ लोगों को पता चल रहा है कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो चुका है। उनसे पूछा गया कि इस मुद्दे का चुनाव में फायदा होगा, तो कहा कि बिल्कुल होगा। टिहरी सीट पर प्रत्याशी को लेकर पूछा तो कहा कि हमारी पार्टी पूरी जांच पड़ताल के बाद ही टिकट देती है।

    जब उनसे लोकसभा चुनाव को लेकर प्रश्न किया गया कि ​संगठन इस बार युवा या दूसरे चेहरे पर दांव खेले तो वे कहती हैं कि वैसे तो परिवर्तन प्रकृति का नियम है फिर भी संगठन जो फैसला लेगा हम उनके साथ हैं। एक अन्य महिला सुमन पाल का कहना है कि लोकसभा चुनाव में लोग राम जी और मोदी जी दोनों को देखकर वोट करते हैं। उनका मानना है कि मोदी भगवान राम का ही स्वरूप हैं। कहना है कि जो संगठन और पार्टी निर्णय लेगी उसी के साथ पूरा संगठन काम करेगा। ​

    भाजपा के स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के सह संयोजक विशाल गुप्ता ने कहा कि भगवान राम के प्रति सबका भावनात्मक लगाव है। आज कोर्ट के आदेश का सब सम्मान करते हैं और मोदी जी की सोच और भावना के साथ जुड़ते जा रहे हैं। उन्होंने राम मंदिर को लेकर राजनीति और इसका चुनाव पर असर क्या होगा। इसको लेकर कहा कि भाजपा कभी भी अवसर देखकर राजनीति नहीं करती है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की जनता राम राज्य लेकर आने वाली है। 2024 में उसी की सरकार आएगी जो राम राज्य लेकर आएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+