हरिद्वार सीट: जानिए गांव की महिलाओं में सरकार को लेकर क्यों है नाराजगी, इस बार चुनाव को लेकर कह दी बड़ी बात
Haridwar lok sabha election ground report: हरिद्वार लोकसभा के देहात क्षेत्र में कितना विकास हुआ है, देहात में क्या माहौल है, ये जानने के लिए वन इंडिया की टीम पहुंची। बहादराबाद क्षेत्र में, यहां गांव की महिलाओं से वन इंडिया की टीम ने पूरे हालातों पर बातचीत की। महिलाएं सरकार से नाराज नजर आईं।

जब उनके नाराजगी को लेकर सवाल किया तो बताया कि मुख्य हाईवे से मात्र दो किमी दूर गांव हैं, लेकिन न सड़क के हालात सुधरे हैं और नहीं किसी योजना का लाभ मिला है। इतना ही नहीं इन महिलाओं का दावा है कि टॉयलेट, पीएम आवास और उज्जवला योजना से ये अभी वंचित हैं।
Recommended Video
मुन्नी देवी कहती हैं कि सरकार की किसी भी योजना का कोई लाभ नहीं मिला है। वे कहती हैं कि सिलेंडर तक नहीं मिला। कविता हमें सरकार से कोई सुविधा नहीं मिली। अनीता का कहना है कि न विधायक न सांसद आज तक न किसी को देखा न मिले। आरोप लगाया कि बस इलेक्शन में मिलते हैं, उसके बाद दर्शन नहीं देते। वे कहती हैं कि हमें इस विधायक के बारे में तक नहीं पता। कहा कि हमनें कई बार टॉयलेट बनाने के लिए कहा लेकिन आज तक कहीं सुनवाई नहीं हुई।
अनीता मानती हैं कि जो सुविधा यूपी सरकार दे रही, वो उत्तराखंड में रहकर नहीं मिल रही है। अनीता कहती हैं कि मोदी जी सबके लिए काम कर रहे हैं, लेकिन राज्य में कुछ खास नहीं हो रहा है। कविता का कहना है कि हमें सरकार से कुछ नहीं मिल रहा, न सिलेंडर, न सड़क। वे कहती हैं कि अपना स्वरोजगार के जरिए घर चला रहे हैं। कहती हैं कि 2024 में वोट उसे देंगी जो पहले काम करके दिखाएंगे।
कहती हैं कि सभी सियासी दल एक जैसे हैं। कहते हैं बस करते कुछ नहीं। राम मंदिर के बारे में पूछने पर मुन्नी देवी और अनीता कहती हैं कि भंडारे चल रहे, राम को लेकर रोज बात हो रही है। बस किसी तरह से काम चल रहा। लेकिन इसके साथ ही बच्चों के बारे में कुछ सोचते तो किसी का भला हो जाता।
सविता से जब पूछा तो बताती हैं कि एक मकान है वो भी टूटा हुआ है। कहती हैं कि जो योजनाएं सरकार की आती हैं, उसका पता भी नहीं चलता कि जाना कहां है। कैसे फायदा लें। उन्होंने बताया कि किसी तरह मजदूरी करके अपना घर चला रही हैं। घर में 6 सदस्य हैं। बच्चे और पिता सब मजदूरी कर किसी तरह से रोटी का जुगाड़ करते हैं। छोटे बच्चों को स्कूल भेजती हैं और खुद प्राइवेट कंपनी में काम कर रही हैं। बताती हैं कि अब तक आधार कार्ड तक नहीं बना। योजना का लाभ कहां से मिलेगा। पुष्पा देवी ने कहा कि हर बार वोट देती हैं चुनाव में, लेकिन कोई सुध लेने नहीं आता।












Click it and Unblock the Notifications