Lohithaswa TS: वयोवृद्ध कन्नड़ अभिनेता लोहितस्वा TS का लंबी बीमारी के बाद निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

कन्नड़ फिल्मी जगत में मंगलवार को शोक की लहर दौड़ गई। वयोवृद्ध कन्नड़ अभिनेता लोहितस्वा टीएस का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद बेंगलुरु के निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसर गया है।

कन्नड़ फिल्मी जगत में मंगलवार को शोक की लहर दौड़ गई। वयोवृद्ध कन्नड़ अभिनेता लोहितस्वा टीएस का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद बेंगलुरु के निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। लोगों और उनके चाहने वालों ने भावभीनी श्रंद्धांजलि दी है। साथ ही ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

Lohithaswa TS: वयोवृद्ध कन्नड़ अभिनेता लोहितस्वा टीएस का लंबी बीमारी के बाद निधन

लोहितस्वा टीएस फिल्म अभिनेता और नाटककार के साथ-साथ अंग्रेजी प्रोफेसर भी थे। उन्होंने पांच सौ से अधिक कन्नड़ फिल्मों, मंच नाटकों और टेलीविजन धारावाहिकों में अभिनय किया था। वह कन्नड़ फिल्म उद्योग में अपनी दबंग आवाज के लिए लोकप्रिय थे। उनके बेटे अभिनेता शरथ लोहिताश्व हैं।

कई पुरस्कारों से नवाजे गए थे एक्टर

उन्होंने 1971 में शादी की और उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें से एक फिल्म अभिनेता शरथ लोहिताश्व हैं। लोहितस्वा ने मानसगंगोत्री मैसूर विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर शोध किया है। उनका जन्म 5 अगस्त 1942 को हुआ था। उन्हें 1997 में कर्नाटक राज्य नाटक अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया है। इसके बाद 2006 में सुवर्ण कर्नाटक राज्योत्सव पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। इनमें से कुछ बेहरतीन फिल्में हैं।

  • अभिमन्यु (1990)
  • आपदबंधव (1987)
  • एके 47 (1999)
  • अथिरथ महारथ (1987)
  • अवतार पुरुष (1988)
  • बंदा मुक्ता (1987)
  • बेट (1986)
  • बेदी (1987)
  • सीबीआई शिवा (1991)
  • चतुरंगा (1988)
  • चंदू (2002)
  • चक्रवर्ती (1990)
  • चाणक्य (1984)
  • चिन्ना (1994)
  • दादा (1988)
  • 31 दिसंबर (1986)
  • देवा (1987)

यह भी पढ़ें- Ravi Kishan की 'महादेव का गोरखपुर' फिल्म की शूटिंग हुई शुरु,5 भाषाओं में होगी रिलीज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+