दिल्ली, नोएडा में भी हो सकता है टिड्डी दल का हमला, जारी किया गया अलर्ट

नई दिल्ली। देश का बड़ा हिस्सा इस समय टिड्डियों की चपेट में है। राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी ये फसलों को चट कर रही हैं। राजधानी दिल्ली की ओर भी टिड्डियां बढ़ रही हैं। दिल्ली में इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश में भी झांसी और मथुरा समेत कई शहरों में टिड्डियों के हमलो को लेकर प्रशासन अलर्ट पर है।

Locusts attack alert in Mathura and Delhi as swarm expands area

Recommended Video

      Pakistan से आई आफत, Rajasthan-मध्य प्रदेश में तबाही के बाद Uttar Pradesh में अलर्ट | वनइंडिया हिंदी

      दिल्ली, नोएडा और उत्तर प्रदेश में फसलों पर टिड्डी दल के हमले की आशंका को देखते हुए विभिन्न जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। स्थानीय प्रशासन ने बचाव के लिए अपने स्तर पर कई तरह की तैयारियां की हैं। झांसी में मंगलवार को एक बड़े टिड्डी दल के प्रवेश की आशंका जताई गई है। उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री ने भी जिलाधिकारियों और कृषि विभाग के अफसरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए समीक्षा बैठक की है।

      बीते काफी समय से पाकिस्तान की ओर से आए टिड्डी दल फसलों का भारी नुकसान कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये टिड्डी दल अफ्रीका से पाकिस्तान में आए, वहां फसलों को नुकसान पहुंचाने के बाद भारत में आ गए और राजस्थान के बाद अब कई राज्यों में नुकसान कर रहे हैं। राजस्थान के बाद मध्य प्रदेश के पन्ना, आगर, नीमच जैसे इलाकों में नुकसान किया। महाराष्ट्र में भी ये भारी नुकसान कर रहे हैं। नागपुर में टिड्डियों ने कई इलाकों में फसलों को चट कर दिया है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के कई जिले इनके हमलों के शिकार हुए हैं। अब नोएडा, दिल्ली और यूपी के कई जिलों में इनके हमले का अंदेशा है।

      टिड्डियों के ये दल फसलों और पेड़-पौधों पर कहर बनकर टूट रहे हैं और पत्तियां तक को चट कर जा रहे हैं। फसलों, पेड़-पौधों की तबाही के साथ-साथ इन टिड्डियों ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+