फ्लाइंग Kiss करके ट्रेन को रोका, फिर ट्रैक से हटकर चलता बना युवक... लेकिन ड्राइवर की वजह से वायरल हो गया VIDEO
ड्राइवर ने कई बार हॉर्न बजाया, लेकिन युवक नहीं हटा। शराबी युवक वहां पर तेज आवाज में गाना गाने लगा। इसके बाद लोको पायलट ने ट्रेन को रोककर ट्रेन से उतरने के बाद शराबी युवक को पकड़कर थप्पड़ जड़ दिए।

शराब के नशे में आदमी अपने साथ-साथ दूसरों की जान तक को खतरे में डाल लेता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक युवक रेल की पटरी पर पहुंच गया, सामने से ट्रेन आ रही थी। युवक ने रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर फ्लाइंग किस दी और ट्रेन के इमरजेंसी ब्रेक लगते ही वहां से भागने लगा। लोको पायलट ने ट्रेन से उतरकर शराबी युवक को थप्पड़ जड़ दिए।
मई 2022 की है घटना, VIDEO हो रहा वायरल
मामला बरेली जिले के सिटी स्टेशन के पास का बताया जा रहा है। घटना इसी साल मई महीने की है, लेकिन इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कासगंज कानपुर एक्सप्रेस ट्रेन सिटी शमशान भूमि रोशन के पास से गुजर रही थी। तभी वहां मौजूद युवक ट्रैक पर पहुंचा और फ्लाइंग किस करने लगा। ट्रेन के ड्राइवर ने कई बार हॉर्न बजाया, लेकिन युवक नहीं हटा। शराबी युवक वहां पर तेज आवाज में गाना गाने लगा। इसके बाद लोको पायलट ने ट्रेन को रोककर ट्रेन से उतरने के बाद शराबी युवक को पकड़कर थप्पड़ जड़ दिए।
लोको पायलट ने युवक को पकड़कर RPF के हवाले कर दिया
लोको पायलट ने आरपीएफ को बुलाकर युवक को उसके हवाले कर दिया। आरपीएफ ने शराबी युवक के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा में चालान कर दिया। इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। शराबी युवक की हरकत और लोको पायलट द्वारा उसे पीटने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications