लॉकहीड मार्टिन ने बताई पाकिस्तान के एफ-16 जेट क्रैश की असलियत, कंपनी ने झूठ की खोली पोल
नई दिल्ली। एफ-16 जेट्स बनाने वाली अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने पाकिस्तान के एक और झूठ को सामने लाकर रख दिया है। पाकिस्तान के एक सीनियर ऑफिसर की ओर से शुक्रवार को यह दावा किया गया था कि एफ-16 जेट के क्रैश होने के बाद अब लॉकहीड मार्टिन, भारत पर दावा ठोंकने जा रही है। लॉकहीड मार्टिन की ओर से इसे झूठा करार दिया गया है। आपको बता दें कि विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान ने 27 फरवरी को पाकिस्तान एयरफोर्स के फाइटर जेट एफ-16 को कश्मीर में डॉगफाइट के दौरान मिग-21 से ढेर किया है।

सीनियर ऑफिसर का दावा
पाकिस्तान की ओर से यह दावा दनयाल जिलानी ने किया। जिलानी, पाक के इनफॉर्मेशन मिनिस्टर के आफिस में बतौर डायरेक्टर तैनात हैं। इसके अलावा वह पाकिस्तान की सेंट्रल फिल्म बोर्ड के चेयरमैन भी हैं। उन्होंने यह दावा एक ट्वीट कर किया था। जिलानी की ओर से यह ट्वीट बाद में हटा लिया गया।

वेबसाइट के हवाले से किया ट्वीट
जिलानी ने अपनी ट्वीट में एक वेबसाइट को कोट किया गया था। इस ट्वीट में कहा गया था कि लॉकहीड मार्टिन ने भारत की ओर से एफ-16 जेट को गिराने के दावे पर नाराजगी जाहिर की है। इस रिपोर्ट में यह कहा गया था कि कंपनी अब भारत पर केस ठोंकने की तैयारी कर रही है। इसके बाद लॉकहीड मार्टिन इंडिया की ओर से उन्हें जवाब दिया गया। कंपनी ने कहा कि उसकी ओर से इस तरह की कोई भी टिप्पणी नहीं की गई है।

कंपनी ने किया इनकार तो मानी गलती
लॉकहीड मार्टिन के इनकार के बाद जिलानी ने अपना ट्वीट हटाया। इसके साथ ही उन्होंने कंपनी को शुक्रिया भी कहा। उन्होंने कहा कि उनसे एक वेबसाइट की गलत रिपोर्ट ट्वीट हो गई है। हालांकि उन्होंने फिर यही दोहराया कि पाक जेट एफ-16 को गिराने का भारत का दावा पूरी तरह से गलत है।

आईएएफ ने दिए सुबूत
गुरुवार को एक ज्वॉइन्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंडियन एयरफोर्स की ओर से जानकारी दी गई थी कि विंग कमांडर अभिंनदन ने पाकिस्तान के एफ-16 जेट को गिराया है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया था कि पाक एयरफोर्स ने भारत के सैन्य संस्थानों को निशाना बनाने के लिए कई एफ-16 जेट्स कश्मीर की सीमा म में भेजे थे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में एआईएम-120 मिसाइल भी सुबूत के तौर पर पेश की गई थी। एफ-16 जेट भारत की सीमा में क्रैश हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications