लॉकडाउन: पीएम मोदी का देश के नाम संबोधन आज, लोगों को हैं ये उम्मीदें

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10 बजे एक बार फिर देश को संबोधित करेंगे। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाया गया लॉकडाउन आज समाप्त हो रहा है। पिछले दिनों सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी ने बैठक की थी, जिसके दौरान कई राज्यों के सीएम ने लॉकडाउन बढ़ाने की मांग की थी। वहीं, पीएम मोदी ने भी संकेत दिए थे कि लॉकडाउन बढ़ाने के साथ-साथ कुछ सेक्टर में छूट भी दी जा सकती है। ऐसे में आज के पीएम मोदी के संबोधन पर पूरे देश नजरें टिकी हैं कि वे क्या घोषणा करेंगे।

Recommended Video

    Lockdown Extension: PM Modi आज राष्ट्र को करेंगे संबोधित, बढ़ेगा लॉकडाउन? | वनइंडिया हिंदी
    lockdown: Whats proposed ahead of PM Modis address to nation

    • अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी लॉकडाउन को 15 और दिनों के लिए बढ़ाने का ऐलान कर सकते हैं। 21 दिनों का लॉकडाउन आज समाप्त हो रहा है। वहीं, कई राज्यों ने 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान भी कर दिया है जिनमें पंजाब, ओडिशा, तेलंगाना और महाराष्ट्र जैसे राज्य शामिल हैं।
    • 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा के बाद से कृषि क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक रहा है, आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी आर्थिक गतिविधियां रूक गई हैं, फसलों की कटाई/ उत्पादों के परिवहन, और प्रसंस्करण में छूट के प्रस्ताव किए गए हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि पीएम मोदी कृषि के साथ-साथ कारखानों और माल के ट्रांसपोर्ट को भी छूट देने का ऐलान कर सकते हैं।
    • फैक्ट्री और निर्माण कार्य बंद होने की वजह से दिहाड़ी मजदूरों के सामने संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में कुछ निर्देशों के साथ विभिन्न इकाइयों को छूट देने की सिफारिश की गई है। इनमें एमएसएमई और बड़ी कंपनियां शामिल हैं जिनके पास निर्यात के ऑर्डर हैं।
    • इसके अलावा, भारी विद्युत उपकरण, कंप्रेसर, कंडेंसर यूनिट, दूरसंचार उपकरण निर्माता कंपनियां, स्वास्थ्य और फार्मा से जुड़ी कंपनियों, मैन्युफैक्चरिंग, खाद और बीज, रक्षा उत्पाद, सीमेंट प्लांट, खाद्य व पेय पदार्थ और ऑटो पार्ट्स आदि के लिए छूट की सिफारिश की गई है।
    • इन इकाइयों में काम शुरू होने की स्थिति में सामाजिक दूरी का सख्ती से पालन करना होगा। बड़े उद्योग व एमएसएमई प्रोटोकॉल का पालन करना होगा, मजदूरों के रहने-खाने के इंतजाम के साथ सशर्त काम शुरू किया जा सकेगा।
    • ऑटो, टेक्सटाइल और इलेक्ट्रॉनिक मैन्यूफक्चरिंग यूनिट में एक शिफ्ट में काम हो सकता है जबकि इस दौरान कर्मचारियों की संख्या 25 फीसदी तक सीमित रह सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+