Lockdown: सीएम ममता बनर्जी बोलीं- लोगों के दरवाजे पर पहुंचेगा सामान

नई दिल्ली। जानलेवा कोरोना वायरस के मामलों के मद्देनजर पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लगाया गया है। लॉकडाउन के बाद कोलकाता समेत राज्य के सभी जिलों में पुलिसकर्मी गश्त करते हुए दिखाई दिए। वहीं, लॉकडाउन के बाद राज्य की टीएमसी सरकार सभी को जरूरी वस्तुएं मुहैया कराने की कोशिश में जुटी है। सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि भोजन की कोई कमी न हो।

lockdown: We have to ensure that there is no scarcity of food, says wb cm mamata banerjee

सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि लोगों के दरवाजे तक भोजन पहुंचाने की जिम्मेदारी सभी पुलिस स्टेशन संभालेंगे और इसकी निगरानी जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक करेंगे। बंगाल सरकार लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों से भी सख्ती से निपट रही है। बेवजह घूम रहे 1000 लोगों को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है और उनके खिलाफ धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस जगह-जगह लाउडस्पीकर से ऐलान कर रही है कि लोग अपने घरों में ही रहें और कानून का पालन करें। हालांकि, कुछ लोग इस आदेश के बाद भी बाहर घूमते पाए गए हैं जिसके बाद उनको गिरफ्तार किया गया है। हावड़ा में घूम रहे 100 से अधिक लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है जबकि टालीगंज, सियादह और बालीगंज के अलावा कई अन्य इलाकों में भी लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

लॉकडाउन के कारण कई जिलों में यात्री फंसे हुए थे, जिसके बाद एनबीएसटीसी की तीन बसों में भरकर उनको भेजा गया। बता दें कि कोरोना वायरस के देश में अभी तक 562 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 11 लोगों की मौत भी इस वायरस के कारण हो चुकी है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पीएम मोदी ने पूरे देश में लॉकडाउन का ऐलान किया था। ये लॉकडाउन 21 दिनों का होगा और इस दौरान केवल जरूरी चीजें ही लोगों को मिलेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+