कोरोना संकट में लोगों की मदद के लिए भाईजान का खास अंदाज, लोग कर रहे तारीफ

बॉलीवु़ड के 'भाईजान' सलमान खान ने जरुरतमंदों को कुछ अंदाज में भिजवाया राशन, जिसकी यूजर जमकर कर रहे प्रशंसा , जिसकी यूजर जमकर कर रहे प्रशंसा

मुंबई। लॉकडाउन में अपने फार्महाउस में सुपरस्‍टार सलमान खान कोरोनावायरस की मुश्किल घड़ी में लगातार जरुरतमंदों की मदद कर रहे हैं। पहले बॉ‍लीवुड इंडस्‍ट्री में काम करने वाले 25 हजार से अधिक डेली वेजेज वर्कर्स के एकाउंट में रुपये ट्रांसपर कर उनकी मदद की थी और अब सलमान खान ने अपने इंस्‍टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसको देखकर यूजर उनकी जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।

लॉकडाउन में लगातार कर रहे भूखों की मदद

लॉकडाउन में लगातार कर रहे भूखों की मदद

बता दें फिल्मों और अपने काम को लेकर अपने फैन्स के दिलों पर राज करने वाले फिल्म इंडस्‍ट्री के सल्लू भाई जान यानी सलमान ने इस बार गांव वालों को राशन भेजकर उनका ही नहीं, बल्कि देश भर के फैन्स का फिर से दिल जीत लिया है। रील लाइफ में अपनी जबरदस्‍त ऐक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करने वाले कलाकार सलमान खान लॉकडाउन के समय में जरूरतमंदो की लाइफलाइन बन कर ये बता दिया है कि वो रील लाइफ के ही नहीं रियल लाइफ के हीरो हैं। बता दें लॉकडाउन में तिहाड़ी मजदूरों और अन्‍य काम करके हर दिन की रोटी का जुगाड़ करने वालों के लिए बहुत कठिनाइयां थी लेकिन सलमान खान उनकी मदद को लगातार सामने आ रहे हैं।

Recommended Video

    Salman Khan Supply Groceries to Poor People for Free with Jacqueline and Lulia | वनइंडिया हिंदी
    बैलगाड़ी और ट्रैक्टर में भरकर राशन भेजा

    बैलगाड़ी और ट्रैक्टर में भरकर राशन भेजा

    सलमान खान ने एक बार फिर भूखे जरूरतमंदो के लिए बैलगाड़ी और ट्रैक्टर में भरकर राशन भेजा है। सलमान खान ने जरूरतमंदों को किराने का सामान दान किया, और अपने फार्महाउस से भारी भरकम सामान बैलगाडि़यों और गाडि़यों में भर-भर कर सामान भेजा। सलमान खान ने जरूरतमंद लोगों तक राशन से भरे पैकेट पहुंचाने के लिए स्‍वयं ये सामान लोड करवाया जिसकी अब उनके फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं। सलमान खान ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर दो वीडियो शेयर किए हैं और दिखाया है कि वो कैसे लोगों की मदद कर रहे हैं।

     जैकलीन के साथ सलमान ने खुद भी रखवाया सामान

    जैकलीन के साथ सलमान ने खुद भी रखवाया सामान

    सलमान ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो साझा किया, जिसमें बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की इस नेक काम में उनके सहयोगी और खास दोस्त जैकलीन फर्नांडीज, इयूलिया वंतूर, अभिनेत्री वालुचा डीसूजा और गायक कमाल खान भी दिख रहे हैं। इस वीडियो सलमान खान को अन्य को अनाज से भरे पैकेट के साथ गाड़ियां और वाहन लोड करते देखा जा सकता है।

    इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया,

    सलमान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें इयूलिया, जैकलीन, वलूचा और अन्य को किराने की वस्तुओं के पैकेट के साथ गाड़ियां और वाहन लोड करते देखा जा सकता है। फिर, वे अपने गंतव्य के लिए फार्महाउस से बाहर जाती बैलगाडि़यों और वाहनों के बाहर जाने तक अपने दोस्‍तों के साथ खड़े रहते है और अंतिम गाड़ी के पास होते ही बॉलीवुड के भाईजान हाथ हिलाते नजर आते हैं। उन्‍होंने अपने मैसेज में "योगदान के लिए धन्यवाद ... आप सभी का धन्यवाद," सलमान खान ने अपने दोस्तों को टैग करते हुए अपने वीडियो को कैप्शन दिया।

    मास्‍क और दस्‍तानें न पहनने की बताई गई ये वजह

    मास्‍क और दस्‍तानें न पहनने की बताई गई ये वजह

    बता दें इस वीडियो में किसी ने भी मास्‍क और दस्‍ताने नहीं पहने थे जिस पर कमाल खान ने लिखा कि हम लोग लॉकडाउन जबसे शुरुहुआ तबसे हम लोग इस फार्म हाउस में ही हैं और समूह से बिलकुल अलग हैं और निजी संपत्ति में इसको शूट किया गया। वहीं "इयूलिया ने लिखा, भगवान भला करें " कि हम ऐसे वक्त में इतनी दूर रहकर लोगों की मदद कर पा रहे हैं इसके लिए मैं स्‍वयं को भागयशाली मानती हूं। बताया गया कि इस वीडियो में सभी लोग समूह से अलग हैं लॉकडाउन शुरू हुआ और इस वीडियो को निजी संपत्ति पर शूट किया गया था, इसलिए मास्क, दस्ताने और सामाजिक दूरी की आवश्यकता नहीं थी। "

     सलमान पहले भी कर चुके ये मदद

    सलमान पहले भी कर चुके ये मदद

    बता दें कि इससे पहले सलमान खान ने सलमान खान ने इससे पहले भूखे मजदूरों के लिए ट्रकों में भरकर राशन भेजा था। इसके अलावा सलमान खान ने फिल्म इंडस्ट्री में उन लोगों के खातों में ट्रांसफर किया, जिनके साथ उन्होंने कभी काम नहीं किया। सलमान खान ने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े जूनियर आर्टिस्ट, डेली वेजेज वर्कर्स के बैंक खातों में पैसे भेजे थे। सलमान खान ने 25 हजार से ज्यादा वर्कर्स के खातों में 3-3 हजार रुपये करके 6 हजार रुपये भेज दिए हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+