हरियाणा में एक हफ्ते के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन, लुधियाना में भी 23 मई तक कोरोना कर्फ्यू
चंडीगढ़, 16 मई। कोरोना वायरस के मामलों की संख्या को देखते हुए हरियाणा में लॉकडाउन को एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है। अब राज्य में कोरोना वायरस को लेकर लागू की गई पाबंदियां 24 मई तक लागू रहेंगी। इससे पहले राज्य सरकार ने 9 मई को लॉकडाउन को आगे बढ़ाते हुए इसे 17 मई तक कर दिया था।
Recommended Video

हरियाणा से सटे राज्य पंजाब में भी कोविड-19 को लेकर कड़े प्रतिबंध लागू है। रविवार को राज्य के लुधियाना जिले में जारी कोरोना कर्फ्यू को आगे बढ़ाते हुए इसे 23 मई तक कर दिया गया है।
आपका बता दें कि रोजाना चार लाख मामले पहुंचने के बाद अब देश में कोरोना के मामलों में कमी देखी गई है। राजधानी दिल्ली और एनसीआर समेत अन्य राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कम हुई है लेकिन फिर भी नए मामलों की संख्या काफी ज्यादा है और सरकारें ढील देकर किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाह रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications