17 मई तक बढ़ा Lockdown, रेल, एयर, मेट्रो सेवा और एक राज्य से दूसरे में आवागमन रहेगा बंद
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते देश भर में लागू लॉकडाउन को लेकर बड़ी खबर आ रही है। इस महामारी से निपटने के लिए देश में लॉकडाउन को दो हफ्तों के लिए बढ़ा दिया गया है। अब देश में 17 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा। गृह मंत्रालय के जरिए इसकी जानकारी दी गई। देशभर को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोनों में बांटा जा रहा है।

Recommended Video
Lockdown Extended : 17 May तक जारी रहेगा लॉकडाउन | Modi Government | Home Ministry | वनइंडिया हिंदी
ग्रीन जोन में सभी बड़ी आर्थिक गतिविधियों की छूट दे दी गई है। बसें चल सकेंगी, लेकिन बसों की क्षमता 50% से ज्यादा नहीं होगी। डीपो में भी 50% से ज्यादा कर्मचारी काम नहीं करेंगे। ऑरेंज जोन में बसों के परिचालन की छूट नहीं होगी, लेकिन कैब की अनुमति होगी। कैब में ड्राइवर के साथ एक ही पैसेंजर हो सकता है। ऑरेंज जोन में इंडस्ट्रियल ऐक्टिविटीज शुरू होगी और कॉम्प्लेक्स भी खुलेंगे। मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि पूरे देश में रेल, एयर, मेट्रो सेवा और एक राज्य से दूसरे में आवागमन बंद रहेगा। स्कूल, कॉलेज और एजुकेशनल इंस्टिट्यूट भी नहीं चलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications