Lockdown 4: कर्नाटक में 4 राज्यों के लोगों की एंट्री बंद, लेकिन प्रदेश में चलेंगी ट्रेन, बस, टैक्सी, खुलेंगी सारी दुकानें

कर्नाटक में चलेंगी ट्रेन, बस, टैक्सी, खुलेंगी सारी दुकानें

बेंगलुरु। कर्नाटक सरकार ने महाराष्ट्र, गुजरात, केरल और तमिलनाडु से आने वाले लोगों के राज्य में प्रवेश पर एक ओर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं अब कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदीयुरप्पा ने कर्नाटक में ट्रेन, बस और टैक्सी सेवाओं को आज से फिर से शुरू करने की अनुमति देकर राज्य भर में लॉकडाउन -4 के दौरान बड़ी छूट की घोषणा की है। कर्नाटक सरकार ने आज से राज्य के भीतर ट्रेन और बस सेवा को चलाने के लिए छूट प्रदान कर दी है। यानी कि राज्य के अंदर चलने वाली सभी ट्रेनें व बसों के संचालन की भी अनुमति प्रदान की हैं। इतना ही नहीं कर्नाटक की येदियुरप्‍पा सरकार ने लॉकडाउन में सभी दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी हैं।

Recommended Video

    Lockdown 4 : Karnataka में Sunday Lockdown, चलेंगी बसें, 3 राज्यों की एंट्री बैन | वनइंडिया हिंदी
    bsyedurappa

    बता दें प्रदेश में कोरोनावायरस का संक्रमण से बचाव का हवाला देते हुए जहां एक ओर येदियुरप्‍पा सरकार ने कहा कि 31 मई तक महाराष्ट्र, गुजरात, केरल और तमिलनाडु से आने वाले लोगों को राज्य में प्रवेश की अनुमति नहीं है। वहीं राज्य भर में लॉकडाउन 4 के तहत बड़ी छूट की घोषणा की है। मालूम हो कि कर्नाटक में अब तक कुल 1हजार 147 कोरोना पॉजिटिव पाए गए जिनमें से 37 लोगों की मौत हो चुकी हैं वहीं 509 लोग ठीक होकर घर भेजे जा चुके हैं। इतना ही नहीं सरकार ने राज्य भर में पार्क भी खुलने का आदेश दिया हैं।

    वहीं रेड जोन वाले क्षेत्रों में केवल आवश्यक सेवाओं को ही अनुमति दी जाएगी। एक अधिकारी ने कहा कि यह सेवाएं 17 मई को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सुझाए गए सख्त सोशल डिस्टेंसिंग नॉर्म्स और दिशा-निर्देशों के साथ फिर से शुरू की गई हैं। जो लोग सोशल डिस्टेंसिंग नॉर्म्स का उल्लंघन करेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। मालूम हो कि रविवार को, केंद्र ने देशव्यापी लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ाने के अपने फैसले की घोषणा की। सरकार ने विस्तारित लॉकडाउन के लिए दिशानिर्देशों का एक नया सेट जारी किया, जिसमें उसने राज्यों को यह चुनने की शक्ति दी कि वे क्या प्रतिबंध रखना चाहते हैं और किस परलॉकडाउन 4 के तहत प्रतिबंध हटाना चाहते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+