संजय दत्त ने Lockdown को किया सपोर्ट, कहा-'पहले दर्शकों की सुरक्षा जरूरी, बाद में है मनोरंजन का नंबर'
नई दिल्ली। देश में एक महीने से भी ज्यादा समय से लागू लॉकडाउन के बावजूद कोरोना वायरस का कहर थमता नजर नहीं आ रहा है। सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान ही कोरोना वायरस के 2553 नए केस सामने आए हैं। इन नए मामलों के बाद कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 42,533 हो गई है। वहीं, पिछले महज 24 घंटों के भीतर ही कोरोना वायरस 72 लोगों की जान ले चुका है, इसी वजह से सरकार ने दो हफ्ते के लिए देश में लॉकडाउन को बढ़ा दिया है।

संजय दत्त ने Lockdown को किया सपोर्ट
लॉकडाउन की वजह से इस वक्त टीवी और फिल्म इंडस्ट्री पूरी तरह से बंद हो गई है। इस स्थिति में न तो फिल्में रिलीज हो रही हैं न तो शूटिंग की जा रही है, लॉकडाउन के बढ़ाए जाने पर मशहूर फिल्म अभिनेता संजय दत्त ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे सही ठहराया है, डीएनए से बात करते हुए संजू बाबा ने कहा कि कोरोना वायरस से कई चीजें प्रभावित हुई हैं, लेकिन सभी की सुरक्षा के लिए लॉकडाउन बहुत जरूरी है।

'पहले हमारे दर्शकों की सुरक्षा है'
मैं ईमानदारी से अगर कहूं तो इस वक्त प्राथमिक चीज हर किसी की भलाई पर ध्यान केंद्रित करना है और पहले हमारे दर्शकों की सुरक्षा है बाद में मनोरंजन, इससे कई बड़े प्रोजेक्ट्स में देरी हो सकती हैं, लेकिन देश की भलाई के लिए ऐसा करना भी जरूरी था, मैं लोगों से अपील करता हूं कि इस लॉकडाउन को सफल बनाए और कोरोना को रोकने में अहम रोल निभाए।

'1000 गरीब लोगों के खाने का बंदोबस्त किया'
मालूम हो कि बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त ने 1000 गरीब लोगों के खाने का बंदोबस्त किया है, इस बारे में संजय दत्त ने कहा कि ये पूरे देश के लिए सबसे भयानक समय है, हर कोई अपनी तरह से एक दूसरे की मदद करने में लगा हुआ है, चाहे फिर वो अपने घरों में रहकर सोशल डिस्टेंसिंग करने के जरिए ही क्यों न हो, मैंने भी एक छोटी सी कोशिश की है, बता दें कि संजू बाबा ने सावरकर शेल्टर्स के साथ मिलकर गरीबों को खाना मुहैया करा रहे हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने कही बड़ी बात
देश के ताजा हालात पर बात करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने रविवार को बताया था कि पिछले 14 दिनों में हमारा डबलिंग रेट जो 10.5 दिन था, पिछले 7 दिनों में 11.7 दिन हो गया और आज सुबह 12 दिन हो गया है और हमारी मृत्यु दर दुनिया में सबसे कम 3.2% है। आज 310 सरकारी और 111 निजी टेस्टिंग लैब विकसित हो चुकी हैं , यही नहीं, जिस देश में PPE किट और N95 मास्क बाहर से आयात करने पड़ते थे,आज हम एक दिन में 2 लाख से ज्यादा PPE किट बना रहे हैं। 50 लाख से ज्यादा N95 मास्क और 20 लाख से ज्यादा PPE किट हम देश को बांट चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications