पुलवामा में 'आतंक के ओसामा' के एनकाउंटर के बाद सेना पर पत्थरबाजी, एक की मौत
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना को बड़ी सफलता मिली है, सेना ने लश्कर के बड़े कमांडर को मार गिराया है। आज सुबह हुई कार्रवाई में सेना ने दो आंतकियों को मार गिराया है, सेना का एनकाउंटर पुलवामा के लिटर गांव के पास हुआ, जहां सेना ने लश्कर के कमांडर वसीम शाह और हाफिज निसार को ढेर कर दिया है। लेकिन इस एनकाउंटर के बाद सेना की स्थानीय लोगों के साथ छड़प हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कुछ लोग घायल हो गए हैँ।

स्थानीय लोगों ने फेंका पत्थर
जिस जगह पर सेना का आतंकियों के साथ एनकाउंटर चल रहा था, वहां कुछ स्थानीय लोगों ने सेना पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। कश्मीर के आईजी मुनीर खान ने बताया कि ऑपरेशन को पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से किया था, यह ऑपरेशन आतंकियों के छिपे होने की खबर के बाद किया गया। इस ऑपरेशन में एक नागरिक की मौत हो गई है। लश्कर कमांडर वसीम जाफर की सुरक्षाबलों को लंबे समय से तलाश थी और वह वांटेड आतंकी था।
171 आतंकी ढेर
आपको बता दें कि इस वर्ष अभी तक सेना ने कुल 171 आतंकियों को मार गिराया है। वहीं आज जब सेना को पुलवामा में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली तो सेना ने अपना ऑपरेशन शुरू किया, जिसमें पुलिस की भाषा में ए या ए प्लस प्लस श्रेणी का आतंकी के छिपे होने की खबर थी। आतंकियों के पास एके 47, एके 56 जैसे हथियार बरामद किए गए हैँ। साथ ही सेना को इनके पास से 6 एके मैगजीन भी मिली है।
हर रोज 4-5 आतंकी ढेर
मोस्ट वांटेड लश्कर का आतंकी वसीम लेफ्टी के नाम से जाना जाता था, जिसकी काफी लंबे समय से पुलिस को तलाश थी। हाल ही में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि सेना हर रोज 4-5 आतंकियों को चुन-चुनकर मार रही है। इससे पहले सेना ने बड़गांव में भी एनकाउंटर में दो आतंकियों को मार गिराया था, जिसमें सेना के दो जवान शहीद हो गए थे। वहीं शोपिया में भी सेना ने तीन आतंकियों को ढेर किया था। जिसमें कमांडर जाहिद मीर को भी सेना ने
ढेर किया था।
इसे भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सेना की आतंकियों से मुठभेड़ जारी, 2 आतंकी ढेर












Click it and Unblock the Notifications