Loan App Scam: तीन मलेशियाई नागरिक गिरफ्तार, भारत समेत 8 देशों में मासूमों को बनाया 'शिकार'
आठ देशों में अपनी कुटिल बुद्धि से लोगों के साथ आर्थिक घोखाधड़ी में संलिप्ल मलेशिया के तीन नागरिकों को भारत में गिरफ्तार कर किया गया।

Loan App Scam मामले में आंध्र प्रदेश पुलिस ने तीन मलेशियाई नागरिकों को अरेस्ट किया है। योंग लुई जिंग, चू काई लुन और थियागराजन कासी नाम के इन आरोपियों की गिरफ्तार बड़ी सफलता है क्योंकी इनके तार आठ देशों में फैले हैं।
आरोपियों पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों ने भारत, पाकिस्तान और नेपाल, बांग्लादेश और थाईलैंड समेत 8 देशों में पीड़ितों को निशाना बनाया।
पुलिस ने कहा कि वह तीनों आरोपियों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करेगी और आगे की जांच व पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत की मांग करेगी।पुलिस ने बुधवार को कहा कि लोन ऐप घोटाला मामले में शामिल तीन विदेशी नागरिकों को चेन्नई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया।
तमिलनाडु में गिरफ्तारी के बाद आंध्र प्रदेश लाया गया। मामले का खुलासा एक सुसाइड केस के बाद हुआ। कर्ज घोटाले में फंसकर आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाने के बाद Loan App Scam सामने आया।
मृतक के परिजनों ने पूर्वी गोदावरी जिले के राजमुंदरी में कदियाम पुलिस स्टेशन में जबरन वसूली और आत्महत्या के लिए उकसाने के एक मामले में कंप्लेन दर्ज कराई। पीड़ित ने एक फर्जी लोन ऐप से 10,000 रुपये का कर्ज लिया था और कई गुना राशि चुकानी पड़ी।
पीड़ित को ऐप एजेंटों की तरफ से धमकी भी दी गई थी। उसकी तस्वीर से छेड़छाड़ (morphed images) कर भेजा गया और कहा गया कि सभी जानने वालों तक फोटो भेज दी जाएगी। धमकियों से त्रस्त पीड़िता ने 5 मई को आत्महत्या कर ली।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "आरोपी भारत में एजेंटों की मदद से मलेशिया और वियतनाम से बाहर काम करते पाए गए। यह पाया गया कि गिरफ्तार आरोपी अपने साथियों के साथ पाकिस्तान और नेपाल, बांग्लादेश, थाईलैंड आदि सहित 8 अन्य देशों में पीड़ितों को निशाना बनाते थे।"
अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने एजेंट के वेश में आरोपी से बातचीत की और उन्हें भारत आने का न्यौता दिया। पुलिस के अनुसार, "मलेशिया से बाहर के आरोपियों को पकड़ने के लिए, आंध्र पुलिस ने एक एजेंट के रूप में 20 दिनों से अधिक समय तक आरोपियों के साथ बातचीत की और उन्हें भारत आने का लालच दिया।
चेन्नई पहुंचे तीन आरोपी मलेशियाई नागरिकों को पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया और इनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) समेत आईटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने कहा, गिरफ्तार आरोपी लोन ऐप और गेमिंग ऐप चलाते थे। उच्च रिटर्न या मुफ्त ऋण का वादा करते थे। और पीड़ितों को बिना किसी गारंटी के कम ब्याज दरों पर छोटी ऋण राशि प्रदान करके टारगेट करते थे।
Recommended Video
अपराध के तरीके और लोगों को निशाना बनाने के बारे में पुलिस ने कहा, "एक बार जब ऐप के माध्यम से ऋण लिया जाता है, तो फोन में सेव कॉन्टैक्ट और तस्वीरों को ऐप डेवलपर्स एक्सेस कर लेते हैं। इसके बाद शुरू होता है पीड़ितों को धमकी देकर उनसे पैसे वसूलने का अंतहीन सिलसिला।
Loan App Scam के आरोपी पीड़ितों की छेड़छाड़ की गई तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हैं। उनसे पैसे वसूलना शुरू कर देते हैं। कुछ लोग डर के मारे एजेंटों द्वारा मांगी गई राशि का भुगतान करते हैं जबकि कुछ जब वे सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें पोस्ट करते हैं तो इन धमकियों के कारण आत्महत्या कर लेते हैं।












Click it and Unblock the Notifications