अरुण जेटली को याद कर दुखी हुए आडवाणी, बताया जेटली से जुड़ा ये सीक्रेट

अरुण जेटली को याद कर दुखी हुए आडवाणी, शेयर किया जेटली से जुड़ा ये सीक्रेट

नई दिल्ली। देश के पूर्व वित्त मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं में शुमार अरुण जेटली का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। अरुण जेटली को बीते 9 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी। उनकी तबीयत लगातार बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर से हटाते हुए लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं समेत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और कई केंद्रीय मंत्री उनसे मिलने पहुंचे थे। अरुण जेटली के निधन पर पूर्व उप-प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने दुख जताते हुए उनसे जुड़ी कुछ यादें साझा कीं हैं।

'हमेशा किसी अच्छे रेस्टोरेंट के बारे में बताया करते'

'हमेशा किसी अच्छे रेस्टोरेंट के बारे में बताया करते'

भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अरुण जेटली को याद करते हुए कहा, 'वो हर दीवाली पर अपने पूरे परिवार के साथ हमारे घर आते थे। खाने के बेहद शौकीन थे और हमेशा किसी ना किसी अच्छे रेस्टोरेंट के बारे में बताया करते थे। कानून के क्षेत्र में उनकी एक पहचान थी, वो एक दिग्गज हस्ती थे। हमारी पार्टी जब भी किसी जटिल मुद्दे पर कोई समाधान खोजती थी, तो जेटली याद आते थे। भाजपा का अध्यक्ष रहते हुए मैंने उन्हें पार्टी की कोर टीम में शामिल किया क्योंकि वो पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता थे।'

'जिंदादिली के लिए याद किए जाएंगे जेटली'

'जिंदादिली के लिए याद किए जाएंगे जेटली'

लालकृष्ण आडवाणी ने आगे कहा, 'वो एक ऐसे इंसान थे, जिन्होंने राजनीतिक से हटकर हमेशा अपनी दोस्ती को महत्व दिया। पिछले कई हफ्तों से वो एम्स में भर्ती थे और हम सभी को उम्मीद थी कि अरुण जेटली जल्द ही ठीक हो जाएंगे। उनका जाना केवल भारतीय जनता पार्टी के लिए ही नहीं, बल्कि राष्ट्र के लिए भी एक बहुत बड़ी क्षति है। वो हमेशा हमने नरम स्वभाव और जिंदादिली के लिए याद किए जाएंगे।' लालकृष्ण आडवाणी ने अरुण जेटली के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। आपको बता दें कि अरुण जेटली का अंतिम संस्कार रविवार दोपहर को दिल्ली के निगमबोध घाट पर किया जाएगा।

'परिवार का एक अभिन्न अंग खोया'

'परिवार का एक अभिन्न अंग खोया'

वहीं, अरुण जेटली के निधन पर गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए कहा, 'अरुण जेटली के निधन से अत्यंत दुःखी हूं। अरुण जेटली का जाना मेरे लिए एक व्यक्तिगत क्षति है। उनके रूप में मैंने न सिर्फ संगठन का एक वरिष्ठ नेता खोया है बल्कि परिवार का एक ऐसा अभिन्न सदस्य भी खोया है जिनका साथ और मार्गदर्शन मुझे वर्षो तक प्राप्त होता रहा। खुशमिजाज व्यक्तित्व वाले जेटली से मिलना और उनसे विचार विमर्श करना सभी के लिए एक सुखद अनुभव होता था। आज उनके जाने से देश की राजनीति और भारतीय जनता पार्टी में एक ऐसी रिक्तता आयी है जिसकी भरपाई होना जल्दी संभव नहीं है। अपने अद्वितीय अनुभव और विरले क्षमता से अरुण जेटली ने संगठन और सरकार में विभिन्न दायित्वों का निर्वाह किया। एक प्रखर वक्ता और समर्पित कार्यकर्ता अरुण जी ने देश के वित्त मंत्री, रक्षा मंत्री और राज्य सभा में नेता विपक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों को पूरी कुशलता से निभाया।'

अरुण जेटली का जाना बेहद दुखद: पीएम मोदी

अरुण जेटली का जाना बेहद दुखद: पीएम मोदी

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरुण जेटली के निधन पर दुख जाहिर करते हुए ट्वीट किया, 'जेटली एक राजनीतिक दिग्गज थे, जो बौद्धिक और कानूनी रूप से मजबूत थे। वह एक मुखर नेता थे, जिन्होंने स्थाई योगदान दिया। उनका जाना बहुत दुखद है। अरुण जेटली की पत्नी संगीता और बेटे रोहन से बात की और संवेदना व्यक्त की। आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी इस समय अपने विदेश दौरे पर हैं। उन्होंने अरुण जेटली की पत्नी और बेटे से बात की तो उन लोगों ने प्रधानमंत्री से अपना विदेश दौरा रद्द ना करने की अपील की। पीएम नरेंद्र मोदी दो दिवसीय फ्रांस दौरा पूरा करने के बाद शुक्रवार देर रात यूएई पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+