लोजपा नेता चिराग पासवान हुए कोरोना संक्रमित, घर पर चल रहा है इलाज

नई दिल्ली, मई 15: लोक जनशक्ति पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष चिराग पासवान को भी कोरोना हो गया है। आरटी-पीसीआर रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए जाते ही चिराग ने खुद को आइसोलेट कर लिया। इस वक्‍त दिल्‍ली स्थित आवास पर होम क्‍वारंटीन में उनका इलाज चल रहा है। साथ ही उन्होंने सभी से कोरोना के लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने की अपील की है। तुरंत ही जांच कराने और रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर इलाज के लिए भी कहा है।

LJP President Chirag Paswan Corona Positive undergoing treatment

लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान ने तीन दिन पहले कोरोना संक्रमण के लक्षण पर आरटी पीसीआर जांच करवाई थी। वह पिछले कई दिनों से बीमार थे। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी चिराग ने खुद दी है। इसके पहले चिराग ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा था कि कोरोना लक्षण जैसे बुखार और सिर में दर्द होने के कारण मैंने आरटी पीसीआर जांच करवाई है। इसके बाद अपने आपको होम आइसोलेट कर लिया है।

चिराग पासवान ने लोगों को कोरोना को हराने का हौसला देते हुए लिखा कि खुद को मजबूत रखें। रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहने से कोरोना को आप हरा पाएंगे। साकारात्‍मक सोच रखें। आयुर्वेद और योग का सहारा लें। साथ ही चिकित्‍सकों से सलाह लेकर ही कोई दवाई खाएं। आज तक कई प्रकार की सलाह विभिन्‍न माध्‍यम से मिल रही है। लेकिन चिकित्‍सकों से जरुर परामर्श करें।

दिल्ली में चिराग पासवान के कोरोना संक्रमित होने की खबर मिलने से लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ता चिंतित हो गए हैं। लोजपा नेताओं ने चिराग पासवान के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। चिराग के करीबियों के पास उनके स्‍वास्‍थ्‍य का हाल जानने के लिए लगातार फोन आ रहे हैं। पार्टी के तमाम कार्यकर्ता और छोटे-बड़े नेता चिराग की सलामती की दुआ मांग रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+