राजकीय सम्मान के साथ एक्टर दिलीप कुमार सुपुर्द-ए-खाक, नम आंखों से लोगों ने दी विदाई
मुंबई, 07 जुलाई। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया। बुधवार को जुहू के सांताक्रूज कब्रिस्तान में राजकीय सम्मान के साथ उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। मालूम हो कि 98 साल के दिलीप कुमार लंबे वक्त से से बीमार चल रहे थे। दिलीप कुमार ने आज सुबह 7.30 बजे मुंबई के खार हिंदुजा अस्पताल में अंतिम सांस ली। दिलीप कुमार के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। फिल्मी सितारों समेत देश की कई दिग्गज हस्तियों ने 'ट्रेजेडी किंग' के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।
Recommended Video
Dilip Kumar Funeral: सुपुर्द-ए-खाक Tragedy King, नम आंखों से परिवार ने दी विदाई | वनइंडिया हिंदी

LIVE Feed
पुलिस बैंड के साथ दिलीप कुमार को दी जा रही है आखिरी विदाई।
राजकीय सम्मान के साथ होगी दिलीप कुमार की अंतिम विदाई।
दिलीप कुमार के अंतिम दर्शन करने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी दिलीप कुमार के घर पहुंचे।
शाहरुख खान दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार के घर उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है कि हिंदी फ़िल्म जगत के मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार जी का चले जाना बॉलीवुड के एक अध्याय की समाप्ति है। युसुफ़ साहब का शानदार अभिनय कला जगत में एक विश्वविद्यालय के समान था। वो हम सबके दिलों में ज़िंदा रहेंगे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। विनम्र श्रद्धांजलि
प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्टर के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा है कि "ये देश है वीर जवानों का", "अपनी आजादी को हम हरगिज मिटा सकते नहीं" जैसे गीतों को करोड़ों लोगों की जुबां तक पहुंचाने वाले और जीवन को अभिनय के जरिए पर्दे पर उकेरने वाले महान अभिनेता दिलीप कुमार जी का जाना सिनेमा के एक युग का अंत है। परिजनों एवं प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं।
महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर लिखा है कि ‘सिनेमा का चलता-फिरता इंस्टीट्यूशन चला गया... जब भी भारतीय सिनेमा का इतिहास लिखा जाएगा, उसमें इस बात का जिक्र होगा कि भारतीय सिनेमा दिलीप कुमार से पहले कैसा था और दिलीप कुमार के बाद कैसा हो गया। मैं अपनी ओर से दिलीप कुमार साहब की आत्मा के लिए प्रार्थना करता हूं। भगवान दिलीप साहब के परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति दें।’
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications