Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Congress Protest Live: संघर्ष सड़क का है, समझौता मंजूर नहीं: प्रियंका गांधी

नई दिल्ली, 05 अगस्त। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आज कांग्रेस पार्टी राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रही है। वो आज संसद से राष्ट्रपति भवन और प्रधान मंत्री हाउस तक मार्च निकाल रही है। कांग्रेस की इस विरोध प्रदर्शन में कई दिग्गज नेता शामिल हैं। आपको बता दें कि बढ़ती महंगाई के लिए कांग्रेस लगातार मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहरा रही है तो वहीं दूसरी ओर उसका गुस्सा केंद्र सरकार पर इसलिए भी फूटा है क्योंकि ईडी पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और सासंद राहुल गांधी से नेशनल हेराल्‍ड मामले में पूछताछ कर रही है, वो इसके खिलाफ भी सड़कों पर उतर चुकी है।

 Live:  महंगाई के खिलाफ आज कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

इस बड़ी खबर पर हमारी नजर बनी हुई है, पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें..

LIVE Feed
Aug 05, 2022, 7:54 PM IST

नेताओं को दिनभर बंद रखा गया, हम सदन में चर्चा करना चाहते हैं। सरकार से महंगाई का जवाब चाहते हैं। सरकार की जवाबदेही तय कर, उन्हें कठघरे में खड़ा करना हमारी ज़िम्मेदारी है। जिस तरह अलोकतांत्रिक तरीके से लोगों को हिरासत में लिया गया यह अच्छा संकेत नहीं है: सचिन पायलट, कांग्रेस
Aug 05, 2022, 6:17 PM IST

संसद के कामकाज के दौरान सांसदों को हिरासत में लेना चाहते हैं तो संसद भवन में ईडी कार्यालय बनाने के साथ-साथ केंद्र को नई संसद के बजाय पुलिस लाइन बनानी चाहिए: कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा
Aug 05, 2022, 4:57 PM IST

कांग्रेस कमेटी ने फैसला लिया है कि वे सभी प्रदेशों में महंगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। आज देश की जनता महंगाई की मार से त्राहि-त्राहि कर रही है। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, दूध, खाने का तेल सब महंगा हो रहा है: छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल, रायपुर
Aug 05, 2022, 4:14 PM IST

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर जोधपुर में केंद्र सरकार के खिलाफ धरना दिया।
Aug 05, 2022, 4:13 PM IST

दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सहित पार्टी के अन्य सांसदों को पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ न्यू पुलिस लाइंस किंग्सवे कैंप में हिरासत में लिया गया।
Aug 05, 2022, 4:13 PM IST

चंडीगढ़: महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस कर्मियों द्वारा वाटर कैनन इस्तेमाल किया गया।
Aug 05, 2022, 2:50 PM IST

दिल्ली: महंगाई और बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बीच संसद परिसर में कांग्रेस सांसदों के साथ पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी
Aug 05, 2022, 2:46 PM IST

वे (भाजपा) सोचते हैं कि विपक्ष का गला घोंटा जा सकता है। चूंकि उनके मंत्री महंगाई नहीं देख सकते, हम उन्हें पीएम हाउस की ओर मार्च करके महंगाई दिखाना चाहते हैं... पीएम मोदी ने देश की संपत्ति अपने दोस्तों को सौंप दी है: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा
Aug 05, 2022, 2:45 PM IST

उनके लिए मंहगाई नहीं है क्योंकि मोदी जी ने पूरे देश की संपत्ति अपने दोस्तों को दे दी है। उन पर कोई कार्रवाई नहीं है। 2-4 लोग रईस हो गए हैं लेकिन आम जनता तड़प, तरस रही है। उनको महंगाई इसलिए नहीं दिखती क्योंकि उनके पास पैसा ही पैसा है। सब चीज़ें महंगी हो चुकी हैं: कांग्रेस महासचिव
Aug 05, 2022, 2:44 PM IST

इनको (केंद्र सरकार को) लगता है कि विपक्ष में जो भी है उनको दबा सकते हैं। उनको लगता है कि अपनी फौज दिखाने के बाद हम समझौता कर लेंगे... इनके मंत्री कहते हैं कि महंगाई नहीं है। हम प्रधानमंत्री आवास तक जाकर महंगाई दिखाना चाहते हैं:कांग्रेस पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी
Aug 05, 2022, 2:13 PM IST

संघर्ष सड़क का है,इस संघर्ष में समझौता मंजूर नहीं: प्रियंका गांधी
Aug 05, 2022, 2:10 PM IST

हम अन्याय के खिलाफ 'वंदे मातरम' का 'इंकलाब' लेकर आए हैं: राहुल गांधी
Aug 05, 2022, 2:09 PM IST

बोली कांग्रेस-प्रियंका गांधी ने पहले ही कह दिया था- 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं'
Aug 05, 2022, 1:30 PM IST

पुलिस ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को दिल्ली में AICC मुख्यालय के बाहर से हिरासत में लिया, जहां वह बेरोजगारी और मुद्रास्फीति के विरोध में पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुई थीं।
Aug 05, 2022, 1:29 PM IST

मल्लिकार्जुन खड़गे, जयराम रमेश और रंजीत रंजन सहित कई कांग्रेस सांसद हिरासत में लिए गए।
Aug 05, 2022, 12:59 PM IST

दिल्ली में महंगाई और बेरोजगारी पर केंद्र सरकार के खिलाफ पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता और उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत को पुलिस ने हिरासत में लिया।
Aug 05, 2022, 12:58 PM IST

सरकार देश के युवाओं का भविष्य खराब कर रही है लेकिन आप देखिए कैसे सांसदों को हिरासत में लिया जा रहा है: कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा
Aug 05, 2022, 12:39 PM IST

हम जनता को रास्ते पर आकर दिखाना चाहते हैं कि जो भी सरकार बेरोजगारी, महंगाई को लेकर बोल रही है वह सब सही नहीं है: शशि थरूर
Aug 05, 2022, 12:31 PM IST

कांग्रेस के सभी सांसद महंगाई और महंगाई का मुद्दा उठाने के लिए राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च कर रहे थे लेकिन वे हमें यहां से आगे नहीं बढ़ने दे रहे हैं। हमारा काम है लोगों के मुद्दों को उठाना... कुछ सांसद हिरासत में लिए गए, पीटा भी गया: विजय चौक पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी
Aug 05, 2022, 12:31 PM IST

पटना में महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस सदस्यों ने केंद्र सरकार के खिलाफ धरना दिया।
Aug 05, 2022, 12:25 PM IST

राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य नेताओं को संसद के बाहर धरना देने के आरोप में हिरासत में लिया गया है।
https://hindi.oneindia.com/news/india/live-updates-congress-s-nationwide-protest-against-inflation-and-unemployment-today-700135.html
Aug 05, 2022, 12:10 PM IST

कांग्रेस नेताओं ने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर हैदराबाद में विरोध प्रदर्शन किया।
Aug 05, 2022, 12:10 PM IST

आज लोग महंगाई से कुचले जा रहे हैं लेकिन सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता : मनीष तिवारी
Aug 05, 2022, 12:09 PM IST

यह विरोध महंगाई और अग्निपथ को लेकर है: पी चिदंबरम
Aug 05, 2022, 12:01 PM IST

राहुल गांधी काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे।
Aug 05, 2022, 11:59 AM IST

हम राष्ट्रपति भवन तक मार्च करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन पुलिस ने हमें रोक दिया: राजीव शुक्ला
Aug 05, 2022, 11:59 AM IST

कांग्रेस सांसदों ने महंगाई और बेरोजगारी पर अपना विरोध दर्ज कराने के लिए संसद से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकाला, राहुल गांधी भी मार्च में शामिल हुए।
Aug 05, 2022, 11:44 AM IST

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष और सांसद सोनिया गांधी ने संसद में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ पार्टी सांसदों के विरोध का नेतृत्व किया।
Aug 05, 2022, 11:42 AM IST

महंगाई सीमा से अधिक बढ़ गई है, इसलिए हम लड़ रहे हैं: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा
Aug 05, 2022, 11:39 AM IST

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दिल्ली में पार्टी मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन जारी।
READ MORE

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+