गुजरात में झूठ सुन-सुनकर पागल हो गया विकास: राहुल गांधी
अहमदाबाद। विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज दूसरी बार गुजरात दौरे पर हैंं। दूसरे चरण में राहुल आज अहमदाबाद पहुंचें। यहां पर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार के फैसलों से देश को ुनकसान पहुंचा है। राहुल गांधी ने जीएसटी के मुद्दे पर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि, सरकार ने बिना किसी की सुने जीएसटी लागू कर दी। बीजेपी ने न आपकी सुनी, न हमारी सुनी। जीएसटी लागू कर दी गई। 5 तरह के टैक्स वसूले जा रहे हैं। छोटा व्यापारी महीने में 3 फॉर्म कैसे भरेगा। सरकार के इस कदम से छोटे व्यापारियों और किसानों को नुकसान हुआ है। छोटे व्यापारियों का धंधा बंद हो गया है। राहुल गांधी ने कहा कि विकास झूठ सुन-सुनकर पागल हो गया।

सरकार ने ऐसा ही कदम एक साल पहले उठाया था नोटबंदी का। सरकार ने बिना किसी से पूछे ये कदम उठाया। गुजरात में कांग्रेस की सरकार आएगी तो हम अपने मन की बात नहीं सुनाएंगे आपके मन की बात सुनेगे। देश के सामने सबसे सबसे बड़ी चुनौती रोजगार की है। देश में 24 घंटे में 30 हजार नए युवक रोजगार ढ़ूढ़ने निकलते है लेकिन मोदी जी की सरकार 450 युवाओं को रोजगार दे पाती है। चीन हर रोज 50 हजार युवाओं को रोजगार देता है।
देश के 100 बड़े उद्योगपतियों से रोजगार नहीं आएगा। रोजगार छोटे व्याापरियो से आएगा। एनडीए की सरकार ने 10 उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया है। अगर छोटे दुकानदारों का कर्ज माफ करती तो फायदा होता।

राहुल गांधी आज खेड़ा, आणंद और वडोदरा भी जाएंगे। इस दौरान राहुल गुजरात में करीब 500 किमी यात्रा करेंगे और जनसभाएं करेंगे। आपको बता दें कि गुजरात कांग्रेस ने चुनाव प्रचार को 4 चरणों में बांटा है और हर चरण में राहुल गांधी 3 दिवसीय दौरा करेंगे।
राहुल गांधी का आज का पूरा कार्यक्रम:
- 1.00AM बजे राहुल गांधी हाथीजन सर्किल जाएंगे।
- 11.40AM पर राहुल गांधी खेड़ा जिले के खटराज चोकड़ी में एक बैठक में हिस्सा लेंगे।
- 12.00PM के बाद राहुल गांधी जिभाईपुरा जाएंगे, जहां में अमूल के कार्यक्रम में प्लांट के वर्कर्स उनका स्वागत करेंगे।
- 1.00PM राहुल गांधी संतराम मंदिर में दर्शन करेंगे।
- 1.45PM पर राहुल गांधी सतराम मंदिर से नाडियान जाएंगे।
- 1.55PM पर राहुल गांधी नाडियान से बस से रवाना होंगे।
- 3.00PM राहुल गांधी आणंद जिले के पेटलाड शहर पहुंचेंगे।
- 3.35PM पर राहुल गांधी आणंद जिले के डेडरदा गांव जाएंगे।
- 4.30PM राहुल गांधी राठौर चौक पर लोगों के साथ बैठक करेंगे।
- 5.50PM पर राहुल गांधी अनकलाव जाएंगे।
- 19:15PM वडोदरा के सयाजी हॉल में कारोबारियों से मिलेंगे।
- राहुल गांधी सोमवार रात को वडोदरा में ही रुकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications