Chandrababu Naidu Oath Ceremony : नायडू ने ली आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री की शपथ,पवन बने डिप्टी सीएम
Chandrababu Naidu Oath Ceremony LIVE : तेदेपा प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू आज आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। चंद्रबाबू नायडू के बाद जनसेना प्रमुख और एक्टर पवन कल्याण ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।
शपथ ग्रहण समारोह विजयवाड़ा के केसरपल्ली आइटी पार्क में दोपहर 11.27 बजे संपन्न हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। आपको बता दें कि मंगलवार को तेलुगू देशम विधायक दल और राजग के घटक दलों ने नायडू को अपना नेता चुना था।

मालूम हो कि आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनाव में राजग को 164 सीटेंं मिली हैं। इनमें से तेदेपा ने 135, जनसेना पार्टी ने 21 और भाजपा ने 8 सीटों पर कब्जा किया है। पल-पल के अपडेट लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।
LIVE Feed
'अमरावती राज्य की एकमात्र राजधानी होगी'
शपथ ग्रहण से पहले तेलूगु देशम पार्टी (तेदेपा) के सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू ने घोषणा की कि अमरावती राज्य की एकमात्र राजधानी होगी।
चंद्रबाबू नायडू चौथी बार बने आंध्रा CM, जानें सबकुछ
Andhra Pradesh New CM 2024: चंद्रबाबू नायडू चौथी बार बने आंध्रा CM, 19 क्रिमिनल केस, जानें कितने अमीर?
Pawan Kalyan Profile: कौन हैं पवन कल्याण?
Pawan Kalyan Profile: कौन हैं पवन कल्याण, जिनकी तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने उन्हें बताया "आंधी"
Oath Ceremony LIVE: चंद्रबाबू नायडू एक दूरदर्शी व्यक्ति हैं
एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल टीडीपी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के भावी सीएम एन चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने विजयवाड़ा पहुंचे।उन्होंने कहा कि चंद्रबाबू नायडू एक दूरदर्शी व्यक्ति हैं जिन्होंने तत्कालीन आंध्र प्रदेश को बदल दिया। मुझे यकीन है कि अब उनके नेतृत्व में राज्य में विकास का एक नया युग आएगा। पवन कल्याण ने राजनेताओं के बारे में लोगों की सोच बदल दी है। मुझे यकीन है कि चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण की यह टीम अच्छा काम करेगी और आंध्र प्रदेश को बदल देगी।"
क्यों अमरावती की जगह केसरपल्ली में हो रहा शपथ ग्रहण समारोह?
चंद्रबाबू नायडू आज लेंगे सीएम पद की शपथ, क्यों अमरावती की जगह केसरपल्ली IT पार्क में हो रहा समारोह? जानिए वजह
कौन हैं चंद्रबाबू नायडू की पत्नी नारा भुवनेश्वरी?
कौन हैं चंद्रबाबू नायडू की पत्नी नारा भुवनेश्वरी? क्या करती हैं काम? कैसे करती हैं करोड़ों में कमाई?
नायडू के साथ ये 25 लोग भी ले सकते हैं शपथ
कोलू रविंद्र
नाडेंडला मनोहर
पी नारायण
वंगलापुडी अनिता
सत्यकुमार यादव
आपका रामनायडू
एनएमडी फारूक
अनाम रामनारायण रेड्डी
पय्यवुला केशव
अनज्ञानी सत्यप्रसाद
कोलुसु पार्थसारधि
बलवीरंजनेयस्वामी
गोत्तीपति रवि
कांडला दुर्गेश
गुम्मदी संध्यारानी
जनार्दन रेड्डी
टीजी भरत
एस सविथा
वासमशेट्टी सुभाष
कोंडापल्ली श्रीनिवास
मंदीपल्ली राम प्रसाद रेड्डी
नारा लोकेश













Click it and Unblock the Notifications