कौन हैं चंद्रबाबू नायडू की पत्नी नारा भुवनेश्वरी? क्या करती हैं काम? कैसे करती हैं करोड़ों में कमाई?
Chandrababu Naidu Wife (Nara Bhuvaneshwari): तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के नेता चंद्रबाबू नायडू की पत्नी नारा भुवनेश्वरी इन दिनों सुर्खियों में हैं। असल में चंद्रबाबू नायडू के आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव जीतने के महज 5 दिनों के भीतर उनकी पत्नी और बेटे की संपत्ति में 579 करोड़ रुपये का उछाल आया है।
ये कमाल सिर्फ नायडू की कंपनी हेरिटेज फूड्स की वजह से हुआ है, जिसने 5 दिनों में चंद्रबाबू नायडू के परिवार की संपत्ति कई गुना बढ़ा दी। इतना ही नहीं इस कंपनी के निवेशकों ने भी खूब पैसा बनाया है।

ये भी पढ़ें- Bihar Chunav Result: शिवहर से जीती बाहुबली आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद, पहले ही कहा था- चुनाव चुनौती नहीं है
चंद्रबाबू नायडू की हेरिटेज फूड्स कंपनी के शेयर में लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद भारी उछाल देखा गया था। हेरिटेज फूड्स का शेयर मूल्य 31 मई 2024 को 402.90 रुपये प्रति शेयर से बढ़कर पांच दिनों के भीतर 659 रुपये प्रति शेयर पहुंच गया था। इस उछाल के बाद प्रति शेयर 256.10 रुपये का लाभ हुआ था।
चंद्रबाबू नायडू की इस कंपनी में उनकी पत्नी नारा भुवनेश्वरी बड़ी शेयर होल्डर हैं, इसलिए उनकी संपत्ति भी बढ़ी और वह सुर्खियों में आ गईं। इस बीच हर कोई नारा भुवनेश्वरी के बारे में जानने को उत्सुक है। आइए जानें उनकी पत्नी नारा भुवनेश्वरी कौन हैं, वो क्या करती हैं? ये भी जानेंगे कि चंद्रबाबू नायडू और नारा भुवनेश्वरी एक-दूसरे से कैसे मिले और उनकी शादी कैसे हुई?

Who is Nara Bhuvaneshwari: कौन हैं चंद्रबाबू नायडू की पत्नी नारा भुवनेश्वरी
- चंद्रबाबू नायडू की पत्नी नारा भुवनेश्वरी तेलुगु सिनेमा के दिग्गज और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के संस्थापक एनटी रामा राव की बेटी हैं।
- नारा भुवनेश्वरी अपने पिता के वक्त से ही राजनीति में काफी एक्टिव थीं। नारा भुवनेश्वरी अब अपने पति चंद्रबाबू नायडू के साथ राजीनितक मंचों पर जाती हैं और अपनी पार्टी के लिए प्रचार-प्रसार करती हैं।
- नारा भुवनेश्वरी हेरिटेज फूड्स कंपनी में बड़ी शेयर होल्डर्स हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अपनी बॉयो में बताया है कि वह हेरिटेज फूड्स कंपनी की VC, MD हैं।
- नारा भुवनेश्वरी एनटीआर मेमोरियल ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी भी हैं।

ये भी पढ़ें- CM बनने से पहले ही चंद्रबाबू नायडू का परिवार हुआ मालामाल, 5 दिन में कैसे हुआ ₹870 करोड़ का इजाफा?
Nara Bhuvaneshwari Chandrababu Naidu Meet: कैसे मिल चंद्रबाबू नायडू और नारा भुवनेश्वरी?
चंद्रबाबू नायडू का राजनीतिक जीवन 1970 के दशक में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के साथ शुरू हुआ। वे 1978 में आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीते और राज्य मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में कार्य किया। उनके राजनीतिक सफर में तब अहम मोड़ आया जब वे अपने ससुर एनटी रामा राव की बेटी (NTR) द्वारा स्थापित TDP में शामिल हो गए।
1980 से 1983 तक सिनेमैटोग्राफी मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, नायडू एनटी रामा राव के संपर्क में आए थे। उनकी राजनीतिक यात्रा पीक पर थी, जब चंद्रबाबू नायडू की मुलाकात भुवनेश्वरी से हुई। यह पेशेवर रिश्ता समय के साथ व्यक्तिगत संबंध में बदल गया और सितंबर 1981 में नायडू ने एनटी रामा राव की बेटी भुवनेश्वरी से शादी कर ली। इस विवाह ने न केवल उनके राजनीतिक गठबंधनों को मजबूत किया, बल्कि उनके व्यक्तिगत और राजनीतिक जीवन दोनों में एक अहम साझेदारी की शुरुआत भी की।

Chandrababu Naidu family Net Worth: चंद्रबाबू नायडू के परिवार की संपत्ति?
चंद्रबाबू नायडू परिवार की कुल संपत्ति एक सप्ताह पहले 1,319 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,190 करोड़ रुपये हो गई है। मनीकंट्रोल के मुताबिक नायडू ने 1992 में हेरिटेज फूड्स कंपनी की स्थापना की थी। इसके तीन विभाग हैं, डेयरी, खुदरा और कृषि।
चंद्रबाबू नायडू की कुल संपत्ति 931 करोड़ रुपये है। परिवार की कुल देनदारियां 10 करोड़ रुपये से अधिक हैं। इसके अलावा, नायडू के पास 2.25 लाख रुपये की कीमत की एक एंबेसडर कार भी है।












Click it and Unblock the Notifications