अमरावती आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी होगी, सीएम की शपथ लेने से पहले बोले चंद्रबाबू नायडू
Andhra Capital Amaravati: विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने वाली तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू ने मुख्यमंत्री पद की शपथ से पहले आंध्र प्रदेश की राजधानी को लेकर बड़ा ऐलान किया है।तीन राजधानियों के जिक्र के बीच नायडू ने साफ कर दिया कि राज्य की सिर्फ एक राजधानी होगी।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से एक दिन पहले टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को कहा कि अमरावती राज्य की एकमात्र राजधानी होगी। इसी के साथ नायडू ने पोलावरम परियोजना को भी पूरा करने का वादा किया।

बुधवार (12 जून) को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से पहले एन चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को घोषणा की कि अमरावती राज्य की एकमात्र राजधानी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि विशाखापत्तनम को आर्थिक राजधानी और एक एडवांस स्पेशल सिटी के तौर पर विकसित किया जाएगा।
'तीन राजधानियों की आड़ में कोई खेल नहीं'
चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि, "अमरावती हमारी राजधानी होगी। हम रचनात्मक राजनीति करेंगे, प्रतिशोध की राजनीति नहीं। विशाखापत्तनम राज्य की व्यावसायिक राजधानी होगी। हमारी सरकार में तीन राजधानियों की आड़ में कोई खेल नहीं होगा। विशाखापत्तनम ने पूर्ण जनादेश दिया है। हम रायलसीमा का विकास करेंगे, ताकि हमें एक शानदार जनादेश मिले।"
मालूम हो कि वाईएसआरसीपी सरकार ने दिसंबर 2019 में तीन राजधानियों के लिए एक प्रस्ताव पेश किया, जिसमें विशाखापत्तनम को कार्यकारी राजधानी, अमरावती को विधायी राजधानी और कुरनूल को न्यायिक राजधानी के रूप में नामित किया गया था।
सर्वसम्मति से चुना सदन का नेता
चंद्रबाबू नायडू ने विजयवाड़ा में आयोजित एनडीए विधायक दल की बैठक में राजधानी की घोषणा को लेकर बयाना दिया, जहां उन्हें सर्वसम्मति से सदन का नेता चुना गया। जन सेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, और इसका समर्थन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नवनिर्वाचित सांसद डी पुरंदेश्वरी ने किया।
गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश में 164 विधानसभा और 21 लोकसभा सीटों के बहुमत के साथ टीडीपी की शानदार जीत के बाद अमरावती एक बार फिर सुर्खियों में है, जिसने नायडू को राष्ट्रीय राजनीति में किंगमेकर की भूमिका में ला खड़ा कर दिया है।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications