#GujaratElections2017 :गरीब नहीं अमीर का कर्ज माफ कर रहे हैं मोदी जी: राहुल गांधी
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज गुजरात दौरे पर गांधीनगर पहुंचे, राहुल यहां कांग्रेस की ओर से आयोजित 'नवसर्जन गुजरात जनादेश' रैली का हिस्सा बने। इस दौरान उन्होंने कहा कि गुजरात में आज एक भी ऐसा शख्स नहीं है जो किसी ना किसी आंदोलन में शामिल ना हो। पूरा प्रदेश आंदोलन में लगा हुआ है। क्यों हो रहा ये? इसलिए, क्योंकि 22 साल में गुजरात में जनता की नहीं कुछ कारोबारियों की सरकार चली है। इसलिए गुजरात का समाज सड़कों पर है। अपनी लड़ाई लड़ रहा है।

जानिए क्या-क्या कहा...
- इनका जो GST है, ये GST नहीं, ये है गब्बर सिंह टैक्स: राहुल का केंद्र पर तंज
- राहुल ने कहा कि मोदी सरकार का काम रोजगार देने का है। हिंदुस्तान का मुकाबला चीन से है। या तो रोजगार यहां आएगा या फिर वहां जाएगा। मीडिया के कैमरामैन बताएं कि उनके कैमरे के पीछे मेड इन गुजरात लिखा है या मेड इन चाइना। सेल्फी के लिए जब बटन दबाते हो तो चीन के किसी युवा को रोजगार मिलता है। मोदी जी मेड इन इंडिया की बात करते हैं। 30 लाख बेरोजगार रोज निकलते हैं यहां।"
- "हर कॉलेज या यूनिवर्सिटी को पांच या 10 कारोबारियों पर डाल दिया है। जब लोग एडमिशन लेते हैं तो उनसे 10 या 15 लाख रुपए मांगते हैं। बाद में उन्हें गुजरात में रोजगार नहीं मिलता। उनके माता-पिता बीमार होते हैं तो गुजरात के अस्पतालों में इलाज नहीं मिलता। कह दिया जाता है कि ये प्राइवेट हॉस्पिटल है। यहां सिर्फ अमीरों को इलाज होता है। पिछले साल इस सरकार ने 1 लाख 30 हजार करोड़ का कर्जा उद्योगपतियों का माफ कर दिया।
- राहुल गांधी ने कहा- " जब यहां छोटे कारोबारी कर्जा माफी की बात करते हैं, तो कहा जाता है कि यहां सिर्फ करोड़पतियों का कर्जा माफ किया जा सकता है। आपने नैनो के लिए टाटा को पैसा दिया। किसानों की बिजली और पानी दिया। मोदी जी मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि आपने टाटा को 35 हजार करोड़ करोड़ रुपए दिया। कितनी नैनो बनीं।
- मोदी जी ने कहा- ना खाउंगा और ना खाने दूंगा। अब देखिए, यहां हमारे मित्र हैं। दुकानें होंगी। पूरे हिंदुस्तान में मेक इन इंडिया और स्टाटअर्प इंडिया फेल हो गया। कितनी कंपनी बंद हो गई। जय शाह की कंपनी की 50 हजार से शुरू हुई। 16 हजार गुना ज्यादा कमा लिया। मोदी जी के मुंह से एक शब्द नहीं निकला। जय - शाह ज्यादा का गया। पूरी दुनिया और गुजरात की जनता जानना चाहती है। एक लाइन उनके बारे में भी बोल दीजिए
- अमित शाह के बेटे जय शाह पर कुछ तो बोलिए मोदी जी: राहुल गांधी
- देश में मेक इन इंडिया, स्टार्ट अप फैल हो गया: राहुल गांधी
- गरीब नहीं अमीर का कर्ज माफ कर रहे हैं मोदी जी: राहुल गांधी
- सरकार ने किसानों की आवाज नहीं सुनी: राहुल गांधी
- नोटबंदी लागू कर मोदी जी ने खुद अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारी, उन्हें खुद नहीं समझ आया क्या हुआ.
- देश में हर काम श्रेय मोदी दी खुद लेने लगते हैं लेकिन मैं बताया चाहूंगा कि जनता की शक्ति से ही सारा काम होता है
-

- गुजरात के दिल का दर्द सुनने आया हूं.
- अमित शाह के बेटे पर मोदी जी के मुंह से एक शब्द नहीं निकला.
- मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया फेल हो गया लेकिन जय शाह की कंपनी रॉकेट की तरह ऊपर गई.
- मोदी जी आपने कहा था कि न खाऊंगा, न खाने दूंगा, लेकिन जय शाह ज्यादा खा गया.
- सरकार ने किसानों की आवाज नहीं सुनी, कहां गया 35 हजार करोड़ रुपया.
- गुजरात का समाज आज सड़कों पर खड़ा है, आंदोलन लड़ रहा है: राहुल गांधी
- पूरी दुनिया का पैसा लगाकर भी गुजरात की आवाज को खरीदा नहीं जा सकता: राहुल गांधी
- जनता की आवाज को न दबाया जा सकता है न खरीदा जा सकता है: राहुल गांधी
- गुजरात में करोड़ों युवा हैं जो शांत नहीं हो सकते: राहुल गांधी
- हर रोज 30 लाख युवा रोजगार खोजने निकलते हैं: गुजरात में राहुल गांधी
- मोदी जी मेक इन इंडिया की बात करते हैं और गुजरात में आज 30 लाख बेरोजगार युवा है: राहुल गांधी
- हम जहां जाते हैं, कुछ भी खरीदते हैं उसके पीछे मेड इन चाइना लिखा होता है: राहुल गांधी
- गुजरात आए राहुल गांधी से हमारी यही मांग है कि किसानों का कर्ज माफ हो जाए, बेरोजगारों को रोजगार मिले, शराबबंदी पूरी तरह लागू हो
- अगर वे अल्पेश ठाकोर में जेल में डाल देते हैं या मार भी डालते हैं, तो भी आप कांग्रेस की ही सरकार बनाना.
- अबकी बार गुजरात में ना रुपया चलेगा, ना शराब चलेगी. इस बार सिर्फ कांग्रेस की सरकार चलेगी.
- इस बार गुजरात में कांग्रेस की सरकार बनेगी और 125 से ज्यादा सीटें जीतेगी
-

- आज गुजरात में हर तबका जागा है, वह होकर लड़ेगा और कांग्रेस की सरकार बनाएगा.
- बीजेपी के 150 सीटों के लक्ष्य को अल्पेश ठाकोर ने झूठा करार दिया.
- गुजरात में अबकी बार गरीबों-पिछड़ों की सरकार आएगी.
- गुजरात में किसानों- बेरोजगारों के यहां विकास का जन्म ही नहीं हुआ, पहले उनके घर विकास का जन्म कराइए.
- हमें सम्मान चाहिए, अगर सम्मान कांग्रेस में मिल रहा है, तो कांग्रेस में ही शामिल होना चाहिए.
- गुजरात के अंदर जिस आंदोलन को लेकर हम लेकर निकले हैं, गरीबों, पिछड़ों, बेरोजगारों, किसानों के विकास की जिस विचारधारा को लेकर हम लड़ रहे हैं
- इस रैली से पहले राहुल और अल्पेश के बीच लंच पर चर्चा हुई। वहीं मुलाकात में हार्दिक पटेल भी शामिल थे। दोनों नेताओं के बीच होटल ताज में चर्चा हुई। गौरतलब है कि हार्दिक पटेल ने कांग्रेस को समर्थन की बात कही थी।अहमदाबाद: होटल ताज में मिले राहुल गांधी और हार्दिक पटेल
- अल्पेश ठाकुर राहुल गांधी को लेने के लिए पहुंचे
- अहमदाबाद पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, हार्दिक पटेल से हो सकती है मुलाकात
- कांग्रेस ने हार्दिक पटेल और दलित नेता जिग्नेश मावानी को भी पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया है, लेकिन इन दोनों ने अभी इस ऑफर को मंजूर नहीं किया।
- गुजरात में पाटीदार नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी को खरीद फरोक्त का आरोप लगाते हुए घेर लिया है। पहले नरेंद्र पटेल और अब निखिल सवानी ने बीजेपी को छोड़ दिया।
- अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस मुद्दे पर बीजेपी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि गुजरात अमूल्य है, गुजरात को खरीदा नहीं जा सकता है, ना ही कभी बिकाऊ था, ना ही कभी बिकेगा।
- राज्य की 65 फीसदी आबादी की उम्र 35 साल से कम है, ऐसे कांग्रेस की कोशिश इस 'युवा शक्ति' को साध कर सत्ता तक पहुंचने की है, इसके लिए पार्टी हार्दिक पटेल, मेवानी और ठाकोर जैसे युवा नेताओं को अपनी तरफ लाने की कोशिश कर रही है. इन नेताओं के पास अपने अपने समुदायों में खासा जनाधार है।












Click it and Unblock the Notifications