Gujarat Assembly Election 2017: कांग्रेस यहां 22 साल पहले राज करती थी, अब समय बदल गया है-मोदी
गुजरात में आज से पीएम नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। पीएम मोदी ने सोमवार को ट्वीट करके कहा था कि कल से मैं गुजरात में अपनी रैलियां शुरू करूंगा। मेरी पहली रैली भुज के कच्छ में होगी।
सूरत। गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सूरत में भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूरत में कहा कि कच्छ, राजकोट, अमरेली जिलों में प्रचार करने के बाद, मैं सूरत में आया हूं। मैं लोगों से ऊर्जावान प्रतिक्रिया देख रहा हूं मैं यह भी देख रहा हूं कि कांग्रेस में हार का डर और विकास और सुशासन पर भाजपा का मुकाबला करने में पीछे है। कांग्रेस पार्टी में अहंकार ऊंचे स्तर पर है उन्हें एहसास नहीं है कि समय बदल गया है 22 साल पहले यहां पर शासन किया था। उस समय से गुजरात में हालात बहुत अलग हैं। समाज अब विभाजित नहीं है, अब यहां प्रगति है। इससे पहले अमरेली के धारी में मोदी कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार के किसी भी कदम से कांग्रेस को बड़ी दिक्कत हुई। इससे पहले जसदण में रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा था कि दिल्ली में एक नई पार्टी आई है, जिसका काम है अंटशंट कहना और भाग जाना।

मोदी ने कहा मैंने सोचा था कि कांग्रेस जैसी पुरानी पार्टी इस तरह की राजनीति में शामिल नहीं होगी लेकिन बीते 2 महीने में उनकी ओर से भी केवल अंट शंट कहा गया और झूठ बोला गया। एक व्यक्ति ने महात्मा गांधी के आदर्शों पर अनुशासन के जीवन का नेतृत्व किया था, सरदार पटेल ने मिट्टी का एक अनुशासित और कामकाजी पुत्र था, लेकिन उनका एक ही दोष था कि वो गुजराती थे। उन्हें राष्ट्रीय राजनीति से दूर रखा गया। मोदी ने कहा कि मैंने चाय बेची है, देश नहीं।
उन्होंने कहा कि ये माटी मेरी मां है, जिन्दगी लगा दूंगा इसका कर्ज चुकाने में। इससे पहले भुज में मोदी ने कहा था कि गुजरात ने मुझे बच्चों की तरह पाला है, गुजरात आत्मा है और भारत परमात्मा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास ना तो नीति, ना नियत और ना ही नेता है। मोदी ने कहा कि एक तरफ विकास की बात है दूसरी ओर वंशवाद है। पीएम मोदी ने वंशवाद पर हमला करते हुए कहा कि एक ही परिवार का शख्स कांग्रेस का अध्यक्ष बनता है। कांग्रेस ने हमेशा गुजरात को लेकर बैर भाव रखा है।
मोदी ने कहा कि वो बचपन से सुनते थे लेकिन रोरो फेरी सेवा हमने शुरू की। इससे पहले पीएम ने माता माध के मंदिर गए और आशापुरा माता की पूजा की। मोदी ने कहा कि विपक्ष ने हम पर खूब कीड़ उछाला। कांग्रेस को गुजरात कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि नेहरू के जमाने में भूकंप का एक काम नहीं दिखता।

प्रधानमंत्री 29 नवम्बर को दक्षिण गुजरात में सोमनाथ के नजदीक मोरबी और प्राची गांवों में, भावनगर के पलीताना में और नवसारी में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी 27 नवंबर से 29 नवंबर तक सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में आठ चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। इन्हीं जगहों पर नौ दिसंबर को पहले मतदान होना है।













Click it and Unblock the Notifications