बड़ी खबरें: इंफाल में एक्टिविस्ट इरोम शर्मिला को जेल से रिहा
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के दौरे के मद्देनजर आईटीसी मौर्या होटल के तीनों प्रेसिडेंसियल सूट के एक-एक इंच की न सिर्फ सफाई की गई है, बल्कि एहतियातन सुरक्षा के तमाम इंतजाम दिल्ली पुलिस व अमेरिकी सुरक्षाकर्मियों द्वारा किए जा रहे हैं। इस खबर पर रहेगी हमारी नजर इसके अलावा आपको इस पेज पर मिलेगी देश,दुनिया, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर,ताज़ा खबरों के लिये कृपया पेज को रिफ्रेश करते रहें।

प्रस्तुत है 22 जनवरी की खबरें....
11:30 बजे। इंफाल में एक्टिविस्ट इरोम शर्मिला को जेल से रिहा किया गया। रिहाई के थोड़े देर बाद ही उन्होंने फिर से हड़ताल शुरु कर दी है।
11:00 बजे। जम्मू अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर संदिग्ध गतिविधियों को देखकर बीएसएफ के जवानों ने फायरिंग की। इस दौरान दोनों ओर से पांच से सात राउंड फायरिंग हुई।
10:30 बजे। कल पटना के वेटनरी कॉलेज में कल संबोधित करेंगे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह।
10:00 बजे। वाराणसी के सिगरा क्षेत्र में दो छात्र गुट आपस में भिड़े, एक गुट ने थाने के समीप किया चक्काजाम किया।
9:30 बजे। यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि निर्धारित अवधि में upcm की घोषणाओं को पूरा न करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी।
9:00 बजे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि दिल्ली का चुनाव सब देख रहे हैं, यहां जीते तो कश्मीर से कन्याकुमारी तक सब जीत लेंगे।
8:45 बजे। आप नेता आशुतोष ने कहा कि पूरी पार्टी को अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व पर विश्वास है।
8: 30 बजे। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि अगर केजरीवाल जी के पांच साल केजरीवाल' हो गए तो घर के बाहर हवाई जहाज रखेंगे।
8:00 बजे। किरण बेदी ने यमुना विहार जनसभा में लोगों को आश्वासन दिया कि वह अगर मुख्यमंत्री बनती हैं तो हर समस्या का समाधान करेंगी। वह हर महीने की दिल्ली की रिपोर्ट कार्ड रेडियो पर बताएंगी।
7:30 बजे। अमित शाह ने कहा कि साल 2014 भाजपा के लिए विजय साल रहा है।
7:00 बजे। अमित शाह ने कहा है कि पूरे देश में बीजेपी की विचारधारा का सम्मान हो रहा है।
6:30 बजे। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि शांति भूषण ने केजरीवाल-किरण वालिया दोनों को साथ देखा है, इसलिए किरण को बेहतर CM बताया है।
6:00 बजे। बीजेपी में शामिल होने की खबरों पर पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली ने कहा थोड़ा इंतजार करिए। आपको सबकुछ जल्द पता लगेगा।
5:00 बजे। स्पाइसजेट को 31 मार्च के बाद से टिकटों की एडवांस बुकिंग की इजाजत।
4:30 बजे। 25 जनवरी को बराक ओबामा के स्वागत के लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को दी जिम्मेदारी।
3:35 बजे। सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई प्रमुख श्रीनिवासन के अगला चुनाव लड़ने पर रोक लगाई। सुप्रीम कोर्ट ने कहा श्रीनिवासन नहीं लड़ सकते हैं बोर्ड के चेयरमैन का चुनाव।
3:02 बजे। सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई चीफ एन श्रीनिवासन को क्लीन चिट दी। पढ़े पूरी खबर: IPL स्पॉट फिक्सिंग में SC ने गुरुनाथ मयप्पन और राज कुंद्रा को दोषी ठहराया
3:00 बजे। पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' कार्यक्रम को लांच किया।
2:55 बजे। आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग केस में सुप्रीम कोर्ट ने गुरुनाथ मयप्पन और राज कुंद्रा को दोषी बताया।
2:50 बजे। IPL फिक्सिंग : सुप्रीम कोर्ट में 130 पेज का फैसला पढ़ा जा रहा है, श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ फिक्सिंग में शामिल थे
2:30 बजे। पीएम नरेंद्र मोदी हरियाणा के पानीपत पहुंचे। यहां वह 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' कार्यक्रम को लांच करेंगे।
1:45 बजे। दिल्ली विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की ओर से सीएम उम्मीदवार किरण वालिया ने चुनाव आयोग से अरविंद केजरीवाल का नामांकन रद करने की मांग की।
1:15 बजे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जर्नादन द्विवेदी ने कहा उन्होंने कभी नहीं कहा कि लोकसभा चुनाव कांग्रेस की हार है और मोदी भारतीयता का प्रतीक। उनका कहना उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि मोदी मतदाताओं को आश्वस्त करने में सफल रहे।
12:30 बजे। स्विट्जरलैंड ने भारत सरकार से काले धन मामले में सहयोग का वादा किया है। दावोस में वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम की बैठक के दौरान अरुण जेटली को स्विट्जरलैंड के वित्त मंत्री ने पूरी मदद का भरोसा दिलाया है।
12:00 बजे। नोवाक डीजोकोविक ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे दौर में दाख्ािल होकर बनाया नया रिकॉर्ड। जोकोविक नौंवी बार इस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में दाखिल हुए हैं।
11:55 बजे। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली के बीजेपी में शामिल होने की खबरें।
11:40 बजे। अाज होगा श्रीनिवासन के भविष्य का फैसला। स्पॉट फिक्सिंग मामले में आज सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा अपना फैसला।
11:10 बजे। आम आदमी पार्टी ने शांतिभूषण की किरण बेदी पर दी गई राय को उनकी व्यक्तिगत राय करार बताया। दूसरी ओर किरण बेदी ने अपनी तारीफ के बारे में सवाल किए जाने पर शांतिभूषण का शुक्रिया अदा किया।
10:50 बजे। पाकिस्तान ने लश्कर-ए-तैयबा की संस्था जमात-उद-दावा और हक्कानी नेटवर्क को किया बैन।
10:15 बजे। प्रशांत भूषण के पिता और पूर्व कानून मंत्री शांतिभूषण ने बीजेपी की दिल्ली में सीएम पद की उम्मीदवार किरण बेदी की तारीफ की। शांतिभूषण ने कहा अन्ना के आंदोलन से निकला कोई नेता ही दिल्ली का सीएम बनेगा। शांति भाूषण ने किरण बेदी को एक ईमानदार नेता बताया है।
9:50 बजे। इस बार भी अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ उनकी बेटियां मालिया और साशा भारत नहीं आएंगी।
9:30 बजे। 2जी घोटाले में अपने सचिव के गिरफ्तार होने के बाद द्रमुक प्रमुख करुणानिधि से दयानिधि मारन ने की मुलाकात। मारन ने कहा सीबीआई पहले ही कितनी बार उसी सचिव से पूछताछ कर चुकी है।
9:00 बजे। आज पीएम नरेंद्र मोदी 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' कार्यक्रम की शुरुआत हरियाणा के पानीपत से करेंगे।
सुबह 8:39 बजे। दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड के मद्देनजर राजपथ के आसपास की 71 ऊंची इमारतों को बंद किया जाएगा।
सुबह 7:30 बजे:IPL स्पॉट फिक्सिंग केस में आज फैसले का दिन, सुप्रीम कोर्ट के फैसले से तय होगा कि श्रीनिवासन दोबारा बीसीसीआई का चुनाव लड़ सकते हैं या नहीं
सुबह 7:10 बजे: आज आम आमदी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल दो जनसभाएं करने वाले हैं। आप भी आज घोषणा पत्र जारी करेगी।
सुबह 7 बजे: आज घोषणापत्र जारी करेगी कांग्रेस












Click it and Unblock the Notifications