बड़ी खबरें: पाकिस्तान के रावलपिंडी में आत्मघाती हमला, 4 की मौत

नई दिल्ली। चुनाव आयोग शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान कर सकता है इस खबर के साथ ही देश, दुनिया, खेल और मौसम से जुड़ी खबरों पर भी हमारी नजर रहेगी जिन्हें आप यहां एक पेज पर सीधे पढ़ सकते हैं इसलिए लगातार अपडेट होने के लिए इस पेज को रीफ्रेश करते रहिए।

प्रस्तुत है 9 जनवरी की खबरें

Live News of Jan 9th, Focus on Test Match, National News, Love Jehad and Paris Terror Attack

11:00 बजे। पाकिस्तान के रावलपिंडी में आत्मगाती हमला हुआ है। इस हमले में 4 लोगों की मौत हो गई।

10:45 बजे। पेरिस में सुपर मार्केट में 10 बंधकों को सुरक्षित बचाया गया जबकि 4 बंधक मारे गए।

10:30 बजे। गोदाम में छुपे दोनों आतंकी भाईयों को पुलिस ने मार गिराया। उत्तर-पूर्वी पेरिस के गोदाम में छुपे थे दोनों भाई। वहीं सुपर मार्केट में बंधक बनाने वाले अश्वेत हमलावर को भी पुलिस ने मार गिराया है। सभी बंधक छुड़ाए गए।

10: 10 बजे। फ्रांस में खत्म हुआ बंधक संकट। पूर्वी पेरिस सुपर मार्केट में 4 धमाके हुए। दोनों आतंकवादी भाईयों को मार गिराया गया है।

9:30 बजे। पेरिस में जारी आतंकियों के हमले से निपटने के लिए पुलिस और सरकार के बीच रणनीति पर चर्चा जारी है।

8:55 बजे। पेरिस: एफिल टावर के पास भी हमलावरों ने की फायरिंग की है। पेरिस हमले के बाद जर्मनी, स्पेस और ब्रिटेन में अलर्ट जारी किया गया।

8:30 बजे। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा है कि जीतनराम मांझी को सीएम की कुर्सी से कोई नहीं हटाएगा। उन्होंने कहा कि मांझी को हटाए जाने की अफवाह बीजेपी ने फैला रही है।

8:00 बजे।PM मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति से बात कर आतंकी हमले की निंदा की। मोदी ने कहा कि वो इस संकट की घड़ी में फ्रांस के साथ है।

7:45 बजे। अभिनेता संजय दत्त की छुट्टी 14 दिन और बढ़ी। उन्हें पहले जेल से 14 दिन की छुट्टी मिली थी।

7:00 बजे। पेरिस हमलावरों में एक हमलावर अफ्रीकी मूल का। पुलिस ने हमलावर के माता-पिता को हिरासत में लिया।

6:30 बजे। पेरिस में एक और जगह पर फायरिंग। फायरिंग में 2 की मौत, पुलिस दोनों आतंकियों को पकड़ने की पूरी कोशिश में जुटी।

3:45 बजे। जम्मू-कश्मीर: उमर अब्दुल्ला ने कार्यवाहक सीएम बनने से दोबारा किया इंकार


3: 15 बजे।
हॉलीवुड के एक्‍शन हीरो जैकी चेन के बेटे को चीन में मिली 6 महीने जेल की सजा।

Live News of Jan 9th, Focus on Test Match, National News, Love Jehad and Paris Terror Attack

3: बजे। 10 जनवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होने वाली रैली की तैयारियां पूरी..सुरक्षा के कड़े इंतजाम।

Live News of Jan 9th, Focus on Test Match, National News, Love Jehad and Paris Terror Attack

2: 52 बजे। दिल्ली में चुनाव को लेकर आज चुनाव आयोग की बैठक हो रही है लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि आज चुनाव की तारीखों का एलान शायद ही हो

2: 19 बजे: पेरिस के पास अज्ञात बंदूकधारी ने कुछ लोगों को बंधक बनाया

1:22 बजे। महाराष्ट्र के सतारा में धमाका, तीन लोगों की मौत

1: 05 बजे। दुबई में शुक्रवार सुबह कोहरे में कुल 114 गाड़ियां एक-दूसरे से टकराईं और उसमें लगभग 20 लोग जख्मी हो गए जिसमें एक की हालत गंभीर है। पुलिस की 40 गाड़ियां राहत कार्यों के लिए भेजी गईं।

Live News of Jan 9th, Focus on Test Match, National News, Love Jehad and Paris Terror Attack

12: 55 बजे। दूसरी पारी में अपने बल्लेबाजों के तूफानी खेल की बदौलत आस्ट्रेलिया ने सिडनी क्रिकेट मैदान (एससीजी) पर भारत के खिलाफ जारी चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन शुक्रवार का खेल खत्म होने तक छह विकेट पर 251 रन बनाकर कुल 348 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।

12.25 बजे। शशि थरूर के घरेलू नौकर से पूछताछ में पता चला है कि सुनंदा की मौत से पहले दोनों में संबंध ठीक नहीं थे और सुनंदा इससे परेशान थी

11:25AM। इस्‍लामाबाद की निचली अदालत ने आतंकवादी जकीउर रहमान लखवी को दी जमानत।

Live News of Jan 9th, Focus on Test Match, National News, Love Jehad and Paris Terror Attack

10:57 बजे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका में जीत की ओर अग्रसर विपक्षी उम्मीदवार मैत्रिपाला सिरिसेना को बधाई देते कहा कि पड़ोसी देश होने के नाते भारत, श्रीलंका के विकास एवं समृद्धि में सहयोग देता रहेगा।

10: 49 बजे। सिडनी क्रिकेट मैदान (एससीजी) पर जारी चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट टीम की पहली पारी 475 रनों पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी सात विकेट पर 572 रनों पर घोषित कर दी थी और इस आधार पर भारत 97 रन पीछे रह गया।

Live News of Jan 9th, Focus on Test Match, National News, Love Jehad and Paris Terror Attack

8:49 बजे। लखनऊ के प्रमुख पर्यटन स्थलों और ऐतिहासिक इमारतों के दर्शन के लिए उप्र पर्यटन की शानदार ए.सी. बस तैयार है। यह बस गोमती होटल से सुबह 9.30 बजे चलेगी और दोपहर तीन बजे वापस गोमती होटल आ जाएगी। इसका किराया भारतीय नागरिकों से 300 रुपये और विदेशियों से 850 रुपये होगा। इस बस को पर्यटन महानिदेशक अमृत अभिजात 14 जनवरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

7:48 बजे। चार्ली एब्दो पर हुए आतंकी हमले पर दिए बयान को लेकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और बीएसपी नेता हाजी याकूब कुरैशी के खिलाफ धारा 505 के तहत मेरठ के थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

7: 15 बजे। भारतीय क्रिकेट टीम ने सिडनी क्रिकेट मैदान (एससीजी) पर जारी चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन शुक्रवार को भोजनकाल तक विराट कोहली (147) और रिद्धिमान साहा (35) का विकेट गंवाते हुए अपनी पहली पारी में कुल सात विकेट के नुकसान पर 407 रन बना लिए।

7:00 बजे। चुनाव आयोग आज दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान कर सकता है। आज आयोग की बैठक होने वाली है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+