Live News: फ्रांस के लियोन में मस्िजद के पास धमाका
नई दिल्ली। इस्लामिक आतंकवादी संगठन के दो संदिग्ध बंदूकधारियों ने बुधवार को फ्रेंच व्यंग्य पत्रिका 'चार्ली हेबडो' पेरिस स्थित कार्यालय में घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और करीब 20 लोग घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर है। इस खबर के साथ ही देश, दुनिया, खेल और मौसम से जुड़ी खबरों पर भी हमारी नजर रहेगी जिन्हें आप यहां एक पेज पर सीधे पढ़ सकते हैं इसलिए लगातार अपडेट होने के लिए इस पेज को रीफ्रेश करते रहिए।

प्रस्तुत है 8 जनवरी की खबरें
10: 45 बजे। पेरिस में आतंकियों के हमले जारी है। हमलावर पेरिस के रिहाइशी इलाकों में फायरिंग कर रहे हैं। यहां मस्जिदों पर हमले किया जा रहे हैं।
10:30 बजे। सुनंदा पुष्कर हत्या मामले में एम्स की रिपोर्ट को ादार मानकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
10:00 बजे। कांग्रेस के दिल्ली पार्टी अध्यक्ष अरमिंदर सिंह लवली ने कहा कि वो किसी भी हालत में आम आदमी पार्टी को समर्थन नहीं देंगे।
9:30 बजे।बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बेतिया के गौनाहा में थारू कल्याण महासंघ में कहा कि बिहार में अगला सीएम भी दलित वर्ग का ही होना चाहिए। उन्होंने कहा कि दलित वर्ग की भी यही इच्छा है।
9:00 बजे। इराक में आत्मघाती हमले में 23 लोगों की मौत हो गई है। ये हमला चैक पॉइंट के दौरान हुआ।
8:30 बजे। दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारिखों का ऐलान कर हो सकता है। चुनाव मध्य फरवरी मों होने की उम्मीद है।
8:00 बजे।बैंगलोर और रूड़की ब्लास्ट का मॉड्यूल एक ही था। 6 दिसंबर को रूड़की में हुआ था ब्लास्ट। एनआईए ने सिमी पर ब्लास्ट की साजिश का संदेह जताया है।
7:30 बजे।आप संयोजक केजरीवाल ने शीला दीक्षित को ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी है कि जनता अपना वोट कांग्रेस को देकर बेकार नहीं करेगी।
7:00 बजे। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भरासा रखने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ही इस बार दिल्ली का चुनाव जीतेगी।
06:09 बजे। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता शीला दीक्षित ने सहयोगी न्यूज चैनल टाइम्स नाउ से कहा कि अगर दिल्ली में खंडित जनादेश आता है तो उनकी पार्टी (कांग्रेस), आम आदमी पार्टी (आप) को सरकार बनाने में सहयोग करेगी।
6:00 बजे। एनआईए ने चर्च स्ट्रीट ब्लास्ट के सिलसिले में पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया है।इन दोनों व्यक्तियों के नाम हैं मोहम्मद आसिफ और सद्दाम और इन्हें कर्नाटक के भटकल जिले से गुरुवार दोपहर को पकड़ा गया है। एनआईए और बेंगलुरु पुलिस दोनों का कहना है कि फिलहाल इन दोनों को संदिग्ध के तौर पर देखा जा रहा है और पूछताछ के बाद ही कोई नतीजा सामने आ सकेगा।
4:45 बजे। जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने की अटकलों के बीच जीतन ने कहा, 'मैं अपना काम कर रहा हूं और पार्टी अपना।'
4:40 बजे। दुर्गाशक्ति नागपाल को कृषि मंत्री राधामोहन सिंह की ओएसडी नियुक्त किया गया। नोएडा में खनन माफिया के खिलाफ अभियान चलाने के कारण दुर्गाशक्ति को निलंबित किया गया था।
4:20 बजे। आयकर विभाग ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता के खिलाफ केस वापस लिया।
3:30 बजे। हमले के बावजूद फ्रांस की शार्ली एब्दो मैगजीन का अंक अगले सप्ताह आएगा।
2:55 बजे। फ्रांस: ल्यों में मस्जिद के पास एक रेस्त्रां में विस्फोट, किसी के हताहत होने की खबर नहीं।
2:02 बजे। फ्रांस की राजधानी पेरिस में बुधवार को व्यंग्य पत्रिका 'शार्ली एब्दो' पर आतंकी हमले के बाद गुरुवार को एक बार फिर फायरिंग शुरू हो गई है। शहर के दक्षिणी इलाके में हुए ताजा फायरिंग में दो पुलिस अधिकारी के घायल होने की खबर है। इनमें एक ही हालत गंभीर बताई जा रही है। बुधवार को मैगजीन के दफ्तर पर हुए हमले में 12 लोगों की हत्या कर दी गई थी।
1-50 बजे। फ्रांस: दक्षिणी पेरिस में फिर फायरिंग
1:45 बजे। ग्रेटर नोएडा में ठंड को देखते हुए सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को 10 जनवरी तक बंद करने की डीएम का निर्देश। स्कूल खुले रहे तो होगी कार्रवाई। पैरंट्स ने की थी शिकायत। 10वीं-12वीं की क्लासेज के लिए सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुले रहेंगे स्कूल।
12:50 बजे। मैंने कई विदेशी नेताओं से बात की, वे भारत के साथ काम करने के इच्छुक हैं: PM मोदी
12:45 बजे। भारतीय लोगों को दुनिया के हर कोने में सराहा जाता है, पैसों की वजह से नहीं, बल्कि उन मूल्यों की वजह से जिनके साथ भारतीय समुदाय जीता है: PM
12:32 बजे। प्रवासी भारतीयों ने भारत को दुनिया के नक्शे पर पहचान दी: PM मोदी
12:27 बजे। प्रवासी भारतीय दिवस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सभी प्रवासी भारतियों का ये प्रवासी गुजराती दिल से स्वागत करता है।
12:24 बजे। प्रवासी भारतीय दिवस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि दुनिया को भारत से काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि अाज भारत में भी संभावनाएं हैं और अब भारतीयों को इसकी तलाश में बाहर नहीं जाना होगा।
12:23 बजे। प्रवासी भारतीय दिवस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि विश्व में जहां-जहां संभावनाएं थी भारतीयों ने वहां जगह बनाई।
12:11 बजे। संजय दत्त आज लौटेंगे जेल। जेल अथॉरिटीज ने बढ़ाई उनकी फरलो।
11:46 बजे। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने किया फ्रांस के राष्ट्रपति को फोन। हमले को बताया कायरतापूर्ण। कहा फ्रांस के साथ हर कदम पर खड़ा है अमेरिेका।
11:29 बजे। गाजियाबाद : डासना के दूधिया पीपल इलाके में बिजलीघर में डकैती। कर्मचारियों को बंधक बनाकर लाखों की कीमत के ट्रांसफार्मर, नकदी और सामान ले गए बदमाश। बदमाशों की संख्या 15 थी।
11:20 बजे। सिडनी टेस्ट: भारत के दो और विकेट गिरे। 13 रन बनाकर अजिंक्य रहाणे आउट, सुरेश रैना खाता भी नहीं खोल पाए।
11:00 बजे। सिडनी टेस्ट में विराट कोहली ने मारी सेंचुरी। भारत का स्कोर 282/3। सीरीज में कोहली की चौथी सेंचुरी। पढ़ें पूरी खबर
8:38 बजे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के नए नियमों के मुताबिक, अगर कोई गाड़ी चालक एंबुलेंस को रास्ता नहीं देता है तो उसे कानूनी नोटिस का सामना करने के साथ 2 हजार रुपये तक का जुर्माना देना पड़ सकता है।
7:48 बजे। पेरिस में मैगजीन शार्ली एबदो के दफ्तर पर हमला करने वाले एक संदिग्ध 18 साल के मौराद ने किया सरेंडर
7: 15 बजे। हिंदी फिल्म बिरादरी ने बुधवार को केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा के सांसद साझी महाराज के बयान पर हैरानी जताई। साक्षी महाराज ने कहा था कि हिंदुत्व की रक्षा करने के लिए सभी हिंदू महिलाओं को 'चार बच्चे' पैदा करने चाहिए।
7:00 बजे। भारतीय क्रिकेट टीम ने सिडनी क्रिकेट मैदान (सीएसजी) पर जारी चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन गुरुवार को भोजनकाल तक रोहित शर्मा का विकेट गंवाकर अपनी पहली पारी में 122 रन बना लिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications