Live News: सतीश उपाध्याय की शिकायत पर चुनाव आयोग ने केजरीवाल को भेजा नोटिस
नई दिल्ली। भारत की पहली महिला आईपीएस किरण बेदी ने गुरूवार को दिल्ली भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेस वार्ता करके किरण बेदी की भाजपा में शामिल होने की औपचारिक घोषणा कीइस खबर के साथ ही देश-दुनिया, धर्म,खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर भी हमारी नजर होगी, जिन्हें आप सीधे इस एक पेज पर पढ़ सकते हैं इसलिए पेज रीफ्रेश करते रहिए और अपडेट होते रहिए।

6:30 बजे। चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को नोटिस भेजा। केजरीवाल को यह नोटिस दिल्ली बीेजेपी के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के बाद भेजा है।
5:00 बजे। दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की रैली।
4:30 बजे। सेंसर बोर्ड पर जारी विवाद पर केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने यूपीए पर मढ़ा दोष।
4:00 बजे। पंजाब सरकार ने मैसेंजर ऑफ गॉड को बैन किया।
3:30 बजे। सारदा घोटाले के सिलसिले में सीबीआई ने पश्चिम बंगाल के 25 परगना जिले में छापे मारे।
3:00 बजे। बेंगलुरु में रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर ने लाइट कॉम्बेट एयरक्राफ्ट तेजस वायुसेना को सौंपा।
2.18 बजे। कांग्रेस नेता अजय माकन प्रेस कांफ्रेंस में लगा रहे हैं केजरीवाल पर आरोपों की झड़ी
1:15 बजे। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने जल्लीकट्टू को पश्चिमी देशों की परंपरा का अंग बताया। कहा जानवरों और इंसानों की जान लेने से जुड़ी है यह परंपरा।
1:00 बजे। चेन्नई एयरपोर्ट पर हुई घटना पर डीजीसीए ने एयरइंडिया से रिपोर्ट की मांग की।
12:30 बजे। सेंसर बोर्ड की पूर्व सदस्य इरा भाष्कर ने कहा कि बोर्ड का काम जैसा होना चाहिए था, वैसा नहीं था। इरा का कहना जब बोर्ड की चेयरपर्सन ने इस्तीफा दे दिया है तो फिर बोर्ड के रहने का सवाल ही नहीं होता। अब नए लोगों को इन पदों पर नियुक्त किया जाएगा।
11:30 बजे। एयर इंडिया के पायलट ने चेन्नई एयरपोर्ट पर कॉकपिट के अंदर इंजीनियर के साथ मारपीट की। फ्लाइट चेन्नई से पेरिस जा रही थी।
11:05 बजे। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला, एक व्यक्ति की मौत।
10:30 बजे। पाक के जूनियर डिफेंस मंत्री ने कहा जमात-उद-दावा को नहीं किया जा सकता है बैन यह एक चैरिटेबल संस्था।
10:15 बजे। पंजाब में ड्रग्स रैकेट स्कैंडल में ईडी के अफसर का जालंधर से तबादला। सूत्रों का दबाव राजनीतिक दबाव के चलते हुए किया गया तबादला।
9:45 बजे। सेंसर बोर्ड की अध्यक्ष लीला सैमसन के इस्तीफे के बाद बोर्ड के नौ सदस्यों ने सामूहिक इस्तीफा दिया।
9:30 बजे। माइकल जैक्सन की मौत के करीब 6 वर्ष बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने वाला लैटिन एलबम 'यूनिटी' आज रिलीज होगा।
9:00 बजे। बंदायू गैंगरेप में स्थानीय कोर्ट ने सीबीआई को दो फरवरी तक केस से जुड़े सभी अहम सुबूत जमा करने को कहा।
8:30 बजे। । गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दिलाया अमेरिका और देशवासियों को भरोसा, कहा अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के दौरे के लिए भारत की ओर से सभी सुरक्षा इंतजाम पूरे। राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान में आतंकी संगठनों पर बैन से जुड़े मसले पर कहा पाक ने पहले भी आतंकी संगठनों पर बैन की बातें की हैं।
8:00 बजे। समलैंगिक विवाह से जुड़े मुद्दों पर बहस को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी।












Click it and Unblock the Notifications