बड़ी खबरें : मोदी पर निशाना साधने के लिए केजरीवाल ने बुलायी प्रेस-वार्ता
नई दिल्ली। फ्रांस की पुलिस ने गुरूवार को शार्ली एब्दो नरसंहार मामले में वांछित दो भाइयों और कथित तौर पर उनके एक साथी को मार डाला जिसने दो अलग अलग घटनाओं में लोगों को बंधक बनाया था, इस खबर के साथ ही देश, दुनिया, खेल और मौसम से जुड़ी खबरों पर भी हमारी नजर रहेगी जिन्हें आप यहां एक पेज पर सीधे पढ़ सकते हैं इसलिए लगातार अपडेट होने के लिए इस पेज को रीफ्रेश करते रहिए।
प्रस्तुत है 10 जनवरी की खबरें

4:53 बजे। मोदी पर निशाना साधने के लिए आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल ने बुलायी प्रेस-वार्ता।
4: 10 बजे। वाइब्रेंट गुजरात समिट के विरोध में गुजरात में हिंसा, बसों में तोड़फोड़
3: 44 बजे। मोदी को मीडिया बढ़ा चढा कर दिखा रहा है: ममता बनर्जी
3: 40 बजे। बर्धमान ब्लास्ट का आरोपी रीजोल करीम गिरफ्तार
2:30 बजे। 2जी, 3जी स्पेक्ट्रम की अगले दौर की नीलामी 25 फरवरी से
2:15 बजे। महाराष्ट्र में लॉन्च होगा 'आपले सरकार' वेब पोर्टल
12: 58 बजे। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में आखिरी टेस्ट ड्रॉ हो जाने के साथ ही भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की सीरीज में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से जीत ली है।
12: 49 बजे। PM मोदी मंच पर पहुंचे, अमित शाह समेत BJP दिग्गज मौजूद
12:45 बजे। दिल्ली की झुग्गियों में रहने वालों को पक्का मकान देंगे: वेंकैया नायडू
12: 13 बजे। वाघा सीमा पर नवंबर 2014 में आत्मघाती हमले का मुख्य साजिशकर्ता शनिवार को पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की कार्रवाई में मारा गया। उसके साथ दो अन्य आतंकवादी भी मारे गए।
11: 45 बजे। फरवरी में होने जा रहे दि्ल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सी वोटर के सर्वे में ये बात सामने आई कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक बार फिर आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।
11: 20 बजे। संजय दत्त को आज पुणे की यरवडा जेल में सरेंडर करना होगा, सरकार ने उनकी फरलो एक्सटेंशन की याचिका को खारिज कर दी है।
10:46 बजे। मोदी और केजरीवाल की कोई तुलना नहीं: सतीश उपाध्याय
10: 45 बजे।सिडनी टेस्ट: दूसरी पारी में भारत को चौथा झटका, कोहली आउट
10:30 बजे। 11 बजे से शुरू होगी रामलीला मैदान पर पीएम मोदी की रैली। ठंड के बावजूद रैली में मौजूद लोग।
10:00 बजे। रामलीला मैदान पर पीएम मोदी की रैली से पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर लगाया यूपी और हरियााणा से भीड़ इकट्ठा करने का आरोप।
9:45 बजे। देश का विदेशी पूंजी भंडार दो जनवरी, 2015 को समाप्त हुए सप्ताह में 47.14 करोड़ डॉलर घटकर 319.2386 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 20,179.7 अरब रुपये के बराबर है। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को जो साप्ताहिक आंकड़े जारी किए, उसके अनुसार, विदेशी पूंजी भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा भंडार आलोच्य सप्ताह में 86.32 करोड़ डॉलर घटकर 294.5367 अरब डॉलर हो गया, जो 18,615.6 अरब रुपये के बराबर है।
9:30 बजे। भूटान के प्रधानमंत्री टीशेयरिंगे तोबे नौ दिन की भारत यात्रा पर आज राजधानी दिल्ली पहुंचेंगे।
9:00 बजे। यूनाइटेड नेशंस के महासचिव बान की मून चार दिनों की भारत यात्रा पर आज पहुचेंगे। वह वाइब्रेंट गुजरात समिट में भी शिरकत करेंगे।
8:30 बजे। आज दिल्ली के रामलीला मैदान में पीएम मोदी की रैली है, जिसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं।
7:34 बजे। दिल्ली में पांच दिसंबर को एक कामकाजी महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी उबेर टैक्सी कंपनी के चालक पर आरोप तय करने के संबंध में एक स्थानीय अदालत ने शुक्रवार को आदेश 13 जनवरी तक के लिए सुरक्षित रख लिया।
7: 15 बजे। अल्पसंख्यक कल्याण मामलों के केंद्रीय राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अधिकारियों को आदेश दिया है कि वे अल्पसंख्यक बहुल, खास तौर से मुस्लिम आबादी वाले इलाकों में शिक्षण संस्थान तैयार करें। साथ ही उन्हें तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास प्रदान करने पर भी काम करें।
7:00 बजे। भारतीय टीम ने सिडनी क्रिकेट मैदान (एससीजी) पर जारी चौथे टेस्ट मैच के पांचवें दिन शनिवार को आस्ट्रेलिया द्वारा दिए गए 349 के रिकार्ड लक्ष्य का पीछा करते हुए भोजनकाल तक एक विकेट के नुकसान पर 73 रन बना लिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications