सोनिया बोलीं भाजपा आयी तो दिल्ली का होगा बुरा हाल

नई दिल्ली। देश दुनिया की हर बड़ी खबर एक पेज पर आपको यहां मिलेगी। आज फरवरी का पहला दिन है, तो हो सकता है आप अपना मासिक राशिफल पढ़ना चाहें। तो उसके लिये आप यहीं पर क्लिक कर सकते हैं। अब बात करेंगे देश-दुनिया की खबरों की जो आप नीचे पढ़ सकते हैं।

Sonia Gandhi

3:25 बजे। दिल्ली में सोनिया गांधी ने रैली को संबोध‍ित करते हुए कहा कि अगर आपने भाजपा को दिल्ली में मौका दे दिया, तो वो आपका क्या हाल करेंगे, यह आपको सोच समझकर फैसला करना होगा। भाजपा सरकार का लक्ष्य सिर्फ एक ही है। दिखावे की राजनीति से सतर्क रहने की जरूरत है। आज दुनिया में हम जिस मुकाम पर हैं, वो सदियों गंगा-जमुनी तहजीब की वजह से हैं। लेकिन कुछ तत्व हैं, जो सत्ता में आकर लोगों को तोड़ने के प्रयास कर रहे हैं। देश का निर्माण भावनाओं से होता है।

केजरीवाल पर सोनिया का हमला- एक हैं जो सिर्फ धरने देते रहते हैं, दिल्ली को धरने नहीं विकास चाहिये। ये लोग सिर्फ झूठे आरोप लगाना जानते हैं।

2:35 बजे। रियल सोसिडाड पर 4-1 की जीत के साथ फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड जहां स्पेनिश प्रीमियर लीगा में शीर्ष पर बना हुआ है वहीं, एटलेटिको मेड्रिड भी इबार पर 3-1 की जीत दर्ज करने में सफल रहा।

2:04 बजे। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने रविवार को यहां किसानों को सशक्त बनाकर उनका जीवन स्तर ऊंचा उठाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने किसान सशक्तिकरण अभियान को सफल बनाने का संकल्प भी लोगों को दिलाया।

1:55 बजे। मध्य प्रदेश के मंडला जिले से छुट्टी मनाकर ड्यूटी पर विशाखापत्तनम लौट रहे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवान ओमकार सिंह (48) का नक्सलियों ने अपहरण कर लिया है। पुलिस अपहृत जवान की तलाश में जुटी हुई है।

1: 34 बजे। तुर्की ने विदेशी लड़ाकों को देश की सीमा में घुसने से रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। यह जानकारी शनिवार को मीडिया रपट में सामने आई है।

1:14 बजे। ओडिशा में स्वाइन फ्लू का एक नया मामला सामने आया है। इस तरह अब राज्य में स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ कर चार हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

12: 50 बजे। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर में प्रबंधन संकाय की एक छात्रा के साथ प्राध्यापक द्वारा छेड़खानी किए जाने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी प्रो़ सतीश चंद्र सिंह को निलंबित कर घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। कुलपति प्रो़ गिरीश चंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में उनके आवास पर शनिवार देर रात बुलाई गई आपात बैठक में सतीश चंद्र को निलंबित करने का फैसला किया गया। कुलपति ने मामले की जांच के भी आदेश दे दिए हैं।

Protest against sexual harassment

12:34 बजे। भारतीय टेनिस स्टार लिएंडर पेस और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने रविवार को तीसरे वरीय फ्रांस की क्रिस्टिना लादेनोविक और कनाडा के डेनियल नेस्टर को हराकर आस्ट्रेलियन ओपन का मिश्रित युगल वर्ग खिताब जीत लिया है। पेस और हिंगिस की सातवीं वरीय जोड़ी ने क्रिस्टिना तथा डेनियल को एक घंटे दो मिनट में 6-4, 6-3 से हराया। पेस के करियर का यह 15वां ग्रैंडस्लैम खिताब है।

12:15 बजे। नाइजीरियाई सुरक्षा बलों ने शनिवार को देश के पूर्वोत्तर के कुछ स्थानों को बोको हराम के कब्जे से आजाद करा लिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सुरक्षा बलों ने कहा कि उन्होंने इस्लामिक आतंकवादियों (बोको हराम) के कब्जे वाले नाइजीरिया के पूर्वोत्तर एडमावा राज्य में मिशिका कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है।

12:00 बजे। ओडिशा के नुआपाड़ा जिले में रविवार को मानवरहित रेलवे क्रांसिंग पर यात्री रेलगाड़ी ने एक कार को टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना भुवनेश्वर से 500 किलोमीटर दूर कल्याणपुर के नजदीक एक मानवरहित रेलवे क्रासिंग पर हुई। जिले के पुलिस अधीक्षक सुनील जोशी ने आईएएनएस को बताया कि कार घटना के वक्त रेलवे की पटरी को पार कर रही थी।

11:46 बजे। आस्ट्रेलिया ने रविवार को वाका मैदान पर जारी त्रिकोणीय श्रृंखला के खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड के सामने 279 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 278 रन बनाए।

11: 31 बजे। गुजरात के जामनगर में भारतीय वायुसेना का एक मिग-21 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। पायलट सुरक्षित बचने में कामयाब रहा। वायुसेना अधिकारियों ने हादसे की पुष्टि की है। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। एक हफ्ते के दौरान यह दूसरा मिग हादसा है। मंगलवार को राजस्थान के बाड़मेर में एक मिग-27 हादसे का शिकार हो गया था।

Arvind Kejriwal

10:20 बजे। आम आदमी पार्टी आज दिल्ली के कई इलाकों में जन सभाएं करेगी। इन सभाओं में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। सच पूछिए तो दिल्ली में आप का जादू फिर से सिर चढ़कर बोलने लगा है। खास बात यह है कि आप पार्टी की गांधी टोपी पर लिखा स्लोगन एक बार फिर बदल गया है। इस बार टोपी पर लिखा गया है, "पांच साल केजरीवाल"। इससे पहले मैं अन्न हूं, मैं केजरीवाल हूं, मैं आम आदमी हूं, जैसे स्लोगन लिये गये थे।

10 बजे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर दो बजे रैली में पहुंचेंगे, जिसका सीधा प्रसारण आप वनइंडिया पर देख सकते हैं।

9 बजे। आरएसएस की ओर से देश के कई शहरों में सफाई अभ‍ियान चलाया गया, जिसकी तस्वीरें ट्व‍िटर पर वायरल हो रही हैं।

8:15 बजे। अमेरिका ने जापानी पत्रकार केंजी गोटो के सिर कलम किये जाने की कड़ी निंदा की है।

8 बजे। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पिछले महीने जम्मू एवं कश्मीर से लगे अंतर्राष्ट्रीय सीमा की तरफ से घुसपैठ की 11 बार की गई कोशिशों को नाकाम किया। यह जानकारी रविवार सुबह बीएसएफ के अध‍िकारी ने दी।

7:30 बजे। इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों ने एक वीडियो में बंधक बनाए गए दूसरे जापानी नागरिक की हत्या का दावा किया है। इस पर जापान के प्रधानमंत्री श‍िंजो ऐबे ने शोक व्यक्त किया और सभी देशों से आतंकवाद के ख‍िलाफ एकजुट होकर जंग लड़ने का आह्वान किया।

7 बजे। ओडिशा के नुआपाड़ा जिले में रविवार को मानवरहित रेलवे क्रांसिंग पर यात्री रेलगाड़ी ने एक कार को टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना भुवनेश्वर से 500 किलोमीटर दूर कल्याणपुर के नजदीक एक मानवरहित रेलवे क्रासिंग पर हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+