यहां पढ़‍िए दिन भर की बड़ी और अहम खबरें

दिल्ली। आज संसद पर हमले की 13वीं बरसी है। इस मौके पर संसद भवन में एक श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। आज चर्चा का विषय 13 दिसंबर 2001 ही रहने वाली है। तो चलिये पढ़ते हैं देश की हर बड़ी खबर एक पेज पर। सबसे तेज़ अपडेट आपको इस पेज पर मिलेंगे। कई खबरें (जैसे राजनीति, खेल जगत, अपराध, अंतरराष्ट्रीय जगत और व्यापार ) आप संक्ष‍िप्त में पढ़ सकते हैं तो विस्तार से भी।

Parliament

7:00 बजे। दिल्‍ली में क्रिकेटर कपिल देव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घर जाकर उनसे मुलाकात की।

6:30 बजे। टीएमसी के विधायक और पश्चिम बंगाल के परिवहन मंत्री मदन मित्रा ने अपनी गिरफ्तारी को राजनीतिक साजिश बताया।

6:00 बजे। हिमाचल प्रदेश के शिमला और मनाली में मौसम की पहली बर्फबारी। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में ऐसा ही मौसम रहने के आसार। मैदानी इलाकों में भी बढ़ेगी ठंड।

5:30 बजे। 16 दिसंबर तक बढ़ाई गई मदन मित्रा की सीबीआई की हिरासत।

5:00 बजे। पश्चिम बंगाल में मदन मित्रा की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे टीएमसी कार्यकर्ताओं ने मीडिया पर हमला किया।

4:00 बजे। पश्चिम बंगाल में मदन मित्रा की गिरफ्तारी के बाद टीएमसी के कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन।

3:30 बजे। जम्‍मू के राजौरी में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली।

3:00 बजे। पश्चिम बंगाल के परिवहन मंत्री मदन मित्रा से सीबीआई ने पूछताछ की।

2:30 बजे। मेहदी के पिता ने इस बात से इंकार किया कि उनके बेटे मेहदी का ताल्‍लुक किसी भी तरह से आईएसआईएस से है या फिर वह इस संगठन का ट्विटर हैंडल ऑपरेट कर रहा था।

2:00 बजे। पुलिस का दावा मेहदी आईएसआईएस के अंग्रेजी बोलने वाले आतंकियों के काफी करीब था। पुलिस का कहना वह दिन में नौकरी करता था और रात में आईएसआईएस का ट्विटर अकाउंट हैंडल करता था।

1:30 बजे। मेहदी की गिरफ्तारी पर कर्नाटक के डीजीपी ने बयान दिया कि वह पिछले कई वर्षों से आईएसआईएस का ट्विटर अकाउंट हैंडल कर रहा था। मेहदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। बेंगलुरु पुलिस कमिश्‍नर की ओर से दी गई जानकरी के मुताबिक मेहदी ने इस अकाउंट के जरिए न सिर्फ लोगों की भर्ती की बल्कि उसने कई अहम जानकारियां भी मुहैया कराई।

12:40 बजे। ऑस्‍ट्रेलिया के साथ एडिलेट में खेले गए पहले टेस्‍ट मैच में भारत को 48 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा है। भारत की दूसरी पारी 315 रन पर सिमटी। 4 टेस्‍ट मैचों की श्रंखला में ऑस्‍ट्रेलिया 1-0 से आगे।

12:30 बजे। जम्‍मू के कठुआ में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली।

12:00 बजे। एडिलेड टेस्‍ट में विराट कोहली 141 रन बनाकर आउट। भारत के पास सिर्फ तीन विकेट बचे हैं।

11:30 बजे। आज कोलकाता की अलीपुर जेल में टीएमसी के मंत्री मदन मित्रा की पेशी। सुरक्षा के कडे इंतजाम।

11:00 बजे। बेंगलुरु से आईएसआईएस का ट्विटर हैंडल ऑपरेट करने वाले शख्‍स मेहदी को बेंगलुरु पुलिस ने गिरफ्तार किया।

10:40 बजे। ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्‍ट की दूसरी पारी में भी कप्‍तान विराट को‍हली ने जड़ा शतक। भारत को अब 29.5 ओवरों में 122 रन बनाने हैं।

10:30 बजे। बेंगलुरु के डीजी, आईजीपी और पुलिस कमिश्‍नर आज आईएसआईएस के ट्विटर हैंडल के मुद्दे पर प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।

10:00 बजे। संसद पर हमले की बरसी के मौेके पर बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता लाल कृष्‍ण आडवाणी ने कहा कि जिस समय अटल बिहारी वाजपेई देश के प्रधानमंत्री थे, पाकिस्‍ताने ने अपने देश से पनप रहे आतंकवाद पर लगाम लगाने का वादा किया था। दुख की बात है कि अाज तक ऐसा नहीं हो सका है।

9:32 बजे। प्रधानमंत्री मोदी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, स्पीकर सुमित्रा महाजन समेत कई सांसदों, अध‍िकारियों और सैनिकों ने मौन रख कर संसद हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

9:20 बजे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिये संसद भवन पहुंचे।

9 बजे। संसद भवन पर संसद हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दिये जाने के लिये एक आयोजन किया गया है। 13 दिसंबर 2001 को हुआ था संसद पर हमला।

8 बजे। कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस की रैली है, जिसके चलते सुबह से ही शहर के कई इलाकों में जाम की स्थ‍िति बनी हुई है। लोग पोस्टर बैनर लेकर सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं।

7:45 बजे। संयुक्त राष्ट्र के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार इबोला से मरने वालों की संख्या 6583 हो गई है।

7:30 बजे। फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने कहा है कि वो फेसबुक पर डिसलाइक का बटन लाने के प्रस्ताव के विरुद्ध हैं।

7 बजे। अपने दोस्त के टुकड़े-टुकड़े करने वाले तीन युवकों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+