Live-चौथे चरण का मतदान जारी, मतदाताओं में भारी उत्साह

4:37 बजे। चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी सेमीफाइनल में अभद्र व्यवहार के चलते पाकिस्तान के दो खिलाड़ी फाइनल मैच के लिए सस्पेंड, दर्शकों की ओर किए थे अभद्र इशारे।
3:24 बजे। पाक खिलाड़ियों को सजा नहीं मिलने तक भारत में कोई एफआईएच प्रतियोगिता नहीं होगी-हॉकी इंडिया
3:15 बजे। जम्मू-कश्मीर में दो बजे तक 37.46 फीसदी मतदान।
2:30 बजे। पाक खिलाड़ियों के अश्लील व्यवहार के बाद भारत ने पाक के साथ कोई भी मैच खेलने से इनकार किया।
1:09 बजे। अलीगढ़ धर्म परिवर्तन मामले पर डीआईजी ने कहा, 'शहर की शांति बिगड़ने नहीं देंगे, आयोजकों पर होगी कार्रवाई होगी
1:02 बजे। बीजेपी उम्मीदवार ने शोपिया में मतदान केंद्र के भीतर वोटर को पीटा, लोगों ने उम्मीदवार को दौड़ाकर-दौड़ाकर मारा।
12:40 बजे। झारखंड़ में 11 बजे तक 30 फीसदी मतदान।
11:35 बजे। जम्मू-कश्मीर में सुबह 10 बजे तक हुआ 10.27 प्रतिशत मतदान।
11:03 बजे। प्रधानमंत्री रेडियो पर मन की बात कर रहे हैं, पीएम युवाओं की नशे की लत पर बोल रहे हैं।
10:45 बजे। अगले साल की शुरूआत में महंगा हो सकता है रेल सफर।
10:41 बजे। झारखंड़ में सुबह 9 बजे तक रिकॉर्ड 13 फीसदी मतदान हुआ।
10:11 बजे। जम्मू-कश्मीर और झारखंड़ में चौथे चरण का मतदान जारी है, सुबह से ही मतदाताओं में भारी उत्साह है।












Click it and Unblock the Notifications