बाबा रामदेव ने कहा नरेन्‍द्र मोदी मौत के सौदागर तो नेहरू महासौदागर

Baba Ramdev, Narendra Modi
नई दिल्ली। योग गुरु बाबा रामदेव के भारत स्वाभिमान के स्थापना दिवस समारोह में भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी आज उनके साथ मंच साझा करेंगे। कार्यक्रम शुरू हो चुका है, जिसका लाइव वीडियो आप यहां देख सकते हैं। इस समारोह का आयोजन तालकटोरा स्टेडियम, नई दिल्ली में हो रहा है। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह व वरिष्ठ नेता व सांसद अरुण जेटली भी शामिल होंगे।

इस मौके पर बाबा रामदेव और नरेंद्र मोदी भारत स्वाभिमान के मुददों पर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करेंगे और देश के सामने भारत स्वाभिमान आन्दोलन के प्रमुख तीन मुददों कालाधन, भ्रष्टाचार और व्यवस्था परिवर्तन पर अपनी सहमती व्यक्त करेंगे। खास बात यह है कि इस समारोह में देश के कई बड़े कवि भी आये हैं, जो देश भक्ति से जुड़ी कविताओं के माध्यम से लोगों के अंदर ऊर्जा लाने का काम कर रहे हैं।

बाबा रामदेव: देश ने अपने भावी पीएम का सेलेक्शन कर लिया है। प्रधानमंत्री को दिल्ली की सड़कों पर खून बहा यह नजर नहीं आता, 10 लाख लोगों की मौत हो जाती है तब वो अगर मोदी मौत के सौदागर हैं, तो मैं कहता हूं कि नेहरू मौत के महा सौदागर हैं। पीएम कहते हैं मोदी विनाशकारी हैं। हां वो हैं, लेकिन कांग्रेस के लिये। वो कांग्रेस के लिये काल बनकर आये हैं।

राजनाथ सिंह जी को कुर्सी नहीं दिखाई देती है, उन्हें देश दिखाई देता है। सुचिता क्या होती है, त्याग क्या होता है यह कोई अरुण जेटली से सीखें। वो चाहते तो करोड़ों कमाते, लेकिन आज उन्होंने खुद को देश के लिये सम‍िर्पत कर दिया। मैं नोटिस और केस नहीं जानता। हाल ही में 83 झूठे केस पतंजलि की विभिन्न इकाईयों पर किये गये। कोर्ट के एक नोटिस ने सब को किनारे कर दिया।

हमने त्रेता के समय के भगवान राम की, गोपर में भगवान कृष्ण की क्रांति को देखा। अब देश में एक और महाक्रांति होने वाली है। लोग चाहते हैं कि मोदी लोक तंत्र को लूटतंत्र होने से बचायें। जितना अंग्रेजों ने नहीं लूटा, उससे ज्यादा एक लुटेरे खानदान ने देश को लूट लिया। और तो और जल, जंगन जमीन तीनों को वीरान कर दिया। कर्ज में डुबो दिया भारत को।

प्रधानमंत्री कहते हैं कि मैं भ्रष्टाचार को खत्म नहीं कर पाया, मैं महंगाई नहीं कम कर पाया, मैं चाहता हूं कि आज यहां से ऐसी कोई घोषणा हो, जो देश की दिशा बदले। देश बनता है मजबूत चरित्रवान नेतृत्व से, जो मोदी में दिख रहा है। एक योद्धा देश को कैसे बदल सकता है। आज भारत का एक्सपोर्ट 19 लाख करोड़, चीन का एक्सपोर्ट 153 लाख करोड़, चीन की जीडीपी 505 लाख करोड़, हमारी मात्र 116 लाख करोड़। अगर काले धन को वापस ले आओ, जीडीपी 1000 करोड़ से ऊपर चली जायेगी।

गैस, डीजल, पेट्रोल की असली कीमत लोगों को पता ही नहीं है। 30 से 35 रुपए का डीजल-पेट्रोल 70-80 रुपए में क्यों बेच रहे हो। अगर सिंगल टैक्स सिस्टम लगा दिया जाये, तो पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा। हम 100 रुपए कमाते हैं, उसमें से 50 से 60 रुपए टैक्स में चले जाते हैं। चाणक्य कहते थे कि जिस देश में टैक्स ज्यादा होते हैं, वो टैक्स तरक्की नहीं कर सकता।

नरेन्‍द्र मोदी: वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी ने बाबा रामदेव के कार्यक्रम में कहा कि आजादी के बाद 2014 का आम चुनाव आजादी के बाद पहला ऐसा चुनाव है, जो कि जन आंदोलन बन गया है। उन्‍होंने चुनाव को आंदोलन बनाने का श्रेय बाबा रामदेव को दिया।

मोदी ने जीएसएलवी डी-5 की सफलता पर वैज्ञानिकों को बधाई दी और कहा कि दोस्‍तों इस देश में बड़ी संभावना है। मोदी ने कहा- मैंने अपनी मां को पड़ोस के घरों में बर्तन साफ करते देखा। उन्‍होंने कहा- मैं देश का शुक्रगुजार हूं कि उन्‍होंने रेल के डिब्‍बे में चाय बेचने वाले को कंधों पर उठा लिया।

मोदी ने कहा कि हमें लोगों की पीड़ा जानने के लिए यात्रा करने की जरूरत नहीं है। हमने तो इसी पीड़ा को जिया है। मोदी ने कहा- पहले चुनाव होते थे, जोड़-तोड़ के चुनाव होते थे, जाति के आधार पर होते हैं, वोट बैंक के आधार पर होती है, लेकिन आज विकास के एजेंडे की चर्चा हो रही है।

जनता ने ऐसा करने को मजबूर कर दिया है। इसके लिए बाबा रामदेव ने काम किया है। मोदी ने कहा कि भारत के विकास के लिए किसी को मंगल गृह से बुलाने की जरूरत नहीं है, हमारे देश के पास इतना ताकत है, इतनी क्षमता है।

आपको बता दें कि उन्‍हें बाबा रामदेव के ट्रस्‍ट पतंजलि योगपीठ की ओर से निमंत्रण दिया गया था। इस समारोह में भाजपा अध्‍यक्ष राजनाथ सिंह और भाजपा नेता अरुण जेटली भी मोदी के साथ मौजूद रहे।

देखें वीडियो-

<center><center><center><center><center><center><center><center><center><iframe width="100%" height="450" src="//www.youtube.com/embed/SU8YwMFpNhk" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center></center></center></center></center></center></center></center></center>

ताजा अपडेट के लिये बने रहें इसी पेज पर।

वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने भाषण से नरेंद्र मोदी की ताजपोशी। वो ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने अपना अगला प्रधानमंत्री स्थापित करके जा रहे हैं। अब तक एक भी प्रधानमंत्री ऐसा नहीं हुए, जिन्होंने तय नहीं किया कि अगला कौन होगा। साथ ही उन्होंने नरेंद्र मोदी को तीन बड़े सुझाव दिये। विस्तार से पढ़ें, क्या कहा वैदिक ने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+