#Himachal Verdict: बीजेपी 44 सीटों के साथ बना रही है सरकार
विधानसभा की सभी 68 सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस पार्टी ने चुनाव लड़ा है। बहुजन समाज पार्टी 42 सीटों पर, सीपीएम 14 सीटों पर एनसीपी 2, सीपीआई 3, एसपी 2 और 112 निर्दलीय हिमाचल में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश विधानसभा की 68 विधानसभा सीटों के नतीजे आ चुके हैं। हिमाचल चुनाव पीएम नरेंद्र मोदी का मैजिक चला है। राज्य की कुल 68 सीटों में से बीजेपी 44 सीटों के साथ सरकार बना रही है। वहीं सीपीआई (एम) के खाते में एक सीट गई है। कांग्रेस ने 21 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं निर्दलीय के खाते में दो सीटें गई हैं।

- ज्वाली विस क्षेत्र से भाजपा के अर्जुन ठाकुर जीते। कांग्रेस के चंद्र कुमार को हराया।
- कुटलैहड़ से भाजपा के वीरेंद्र कवंर जीते
- रामपुर से कांग्रेस के नंद लाल जीते
- बिलासपुर सदर से भाजपा के सुभाष ठाकुर 6862 वोटो से जीते।
- सीएम वीरभद्र के बेटे और शिमला ग्रामीण से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह 4850 वोटों से जीते।
- धर्मशाला में भाजपा के किशन कपूर जीते
- कुल्लू में कांग्रेस के सुंदर सिंह जीते
- भरमौर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के जिया लाल जीते
- सोलन से कांग्रेस के धनी राम शांडिल जीते
- शिमला शहर सीट से भाजपा के सुरेश भारद्वज ने निर्दलीय उम्मीदवार हरीश जनरठा को 1903 मतों से हराया
- अन्नी सीट पर भाजपा के किशोरीलाल ने कांग्रेस के पारसराम को 5983 मतों से हराया।
- लाहौल स्पीति से भाजपा के रामलाल मार्केंडय जीते
- भाजपा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल सुजनपुर सीट से हारे

- मंडी में भाजपा के अनिल शर्मा 10885 मतों से जीते
- भाजपा ने अब तक 7 सीटों पर जीत दर्ज की
- सुजानपुर में प्रेम कुमार धूमल 2161 मतों से पीछे
- देहरा से निर्दलीय प्रत्याशी होशियार सिंह जीते
- बैजनाथ से भाजपा के मुल्खराज प्रेमी जीते।
- मनाली से भाजपा के गोविंद ठाकुर जीते।
- ठियोग से सीपीआईएम के राकेश सिंघा जीते।
- शिलाई से कांग्रेस के हर्षवर्धन चौहान जीते।
- रोहडू में कांग्रेस के मोहन लाल जीते।

- नगरोटा बगवां में जीएस बाली 866 मतों से आगे चल रहे हैं
- शिमला शहरी से भाजपा के सुरेश भारद्वाज लगातार तीसरी बार जीते
- जोगिंद्रनंगर में निर्दलीय प्रत्याशी प्रकाश राणा 9 हजार मतों से आगे
- भाजपा 40 सीटों पर आगे कांग्रेस ने 21 सीटों पर बढ़त बनाई
- कांगड़ा से भाजपा के पवन कुमार जीते
- कांगड़ा के दो मंत्री सुधीर शर्मा और सुजान सिंह पठानिया पीछे चल रहे हैं
- प्रेम कुमार धूमल सुजनपुर सीट पर 758 वोटों से आगे
- कुल्लू सीट पर कांग्रेस के सुंदर सिंह 2441 मतों से आगे
- मंडी की बल्ह सीट से भाजपा के इंद्र सिंह गांधी जीते
- कसुम्पटी से कांग्रेस प्रत्याशी अनिरुद्ध सिंह 9296 मतों से जीते
- जयसिंहपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी रविंद्र धीमान जीते
- सोलन की पांचों सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है
- तीसरे राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सत्ती 481 मतों से पिछड़े
- बिलासपुर सीट से भाजपा के सुभाष ठाकुर 3662 मतों से आगे
- किन्नौर सीट पर कांग्रेस के जगत सिंह नेगी 244 मतों से आगे
- प्रेम कुमार धूमल सुजनपुर सीट पर 1700 वोटों से पीछे
- सिरमौर के शिलाई में कांग्रेस के हर्षवर्धन चल रहे हैं
- चौपाल सीट से भाजपा के बलवीर वर्मा 5627 वोटों से आगे
- कांगड़ा जिला में भाजपा 11 सीटों पर आगे
- ठियोग में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के राकेश सिंघा तीन हजार वोटों से आगे
- ऊना सदर सीट से कांग्रेस के सतपाल रायजादा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती 1162 मतों से आगे
- कुल्लू सीट पर कांग्रेस के सुंदर सिंह ठाकुर 1041 मतों से आगे
- दून सीट पर कांग्रेस के राम कुमार 466 मतों से आगे
- नूरपुर से भाजपा प्रत्याशी राकेश पठानिया 500 वोटों से आगे
- कसुम्पटी से कांग्रेस विधायक अनिरुद्ध सिंह 4911 वोटों से आगे
- कांगड़ा सीट से कांग्रेस के पवन काजल 2300 वोटों से आगे
- भाजपा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल सुजनपुर सीट पर 540 वोटों से पीछे
- BJP 35 पर और कांग्रेस की 19 सीटों पर बढ़त
- पालमपुर से भाजपा की इंदु गोस्वामी आगे चल रही हैं
- ज्वालामुखी से भाजपा के रमेश धवाला आगे
- धर्मशाला में कांग्रेस के सुधीर शर्मा 250 वोटों से आगे
- सोलन में कांग्रेस के धनी राम शांडिल 200 वोटों से आगे
- जुब्बल कोटखाई में भाजपा के नरेंद्र बरागटा 700 वोटों से आगे
- शिमला ग्रामीण सीट से वीरभद्र के बेटे विक्रमादित्य सिंह 1000 वोटों से आगे
- कांग्रेस के मुकेश अग्निहोत्री हरोली सीट से 593 वोटों से आगे
- BJP 22 पर और कांग्रेस 14 सीटों पर आगे
- अर्की सीट से कांग्रेस प्रत्याशी वीरभद्र सिंह आगे
- ऊना सदर सीट से कांग्रेस के सतपाल रायजादा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती पर भारी पड़ रहे हैं। सतपाल रायजादा 400 वोटों से आगे चल रहे हैं।
- जोगिंद्रनगर से निर्दलीय प्रत्याशी प्रकाश राणा ने बढ़त बनाई
- धर्मपुर से भाजपा प्रत्याशी महेंद्र ठाकुर आगे चल रहे हैं
- भाजपा 16 पर और कांग्रेस की 10 सीटों पर बढ़त
- मंडी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी चंपा ठाकुर ने बनाई बढ़त, यहां भाजपा से प्रत्याशी अनिल शर्मा मैदान में हैं।
- भाजपा ने 11 पर बढ़त बनाई, कांग्रेस 2 सीटों पर आगे
- कुसुम्पटी सीट पर वोटों की गिनती शुरु
- भाजपा ने 9 सीटों पर बढ़त बनाई
- भाजपा 6 सीटों पर और कांग्रेस तीन सीटों पर आगे
विधानसभा की सभी 68 सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस पार्टी ने चुनाव लड़ा है। बहुजन समाज पार्टी 42 सीटों पर, सीपीएम 14 सीटों पर एनसीपी 2, सीपीआई 3, एसपी 2 और 112 निर्दलीय हिमाचल में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
सबसे कड़ा मुकाबला?
कांगड़ा जिला के धर्मशाला में कड़ा मुकाबला है। यहां सबसे अधिक 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। क्षेत्रफल के अनुसार सबसे बड़ा चुनाव क्षेत्र लाहौल स्पीति है जहां सबसे कम मतदाता हैं। प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सोलन जिला के अर्की से चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पूर्व 2012 में उन्होंने शिमला (ग्रामीण) से चुनाव लड़ा था। इस बार यह सीट उन्होंने अपने पुत्र विक्रमादित्य सिंह के लिए छोड़ दी और खुद अर्की से चुनाव लड़ा। अर्की में उनका मुकाबला बीजेपी के नए उम्मीदवार रत्तन सिंह पाल से हो रहा है। बीजेपी ने यहां पुराने प्रत्याशी गोबिंदराम शर्मा को इस बार टिकट नहीं दिया। अर्की में 84,560 मतदाता हैं। इनमें से 63107 मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया। यहां पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने ज्यादा मतदान किया है। महिलाओं की मतदान प्रतिशत 76.8 और पुरुषों की मतदान प्रतिशत 72.5 रही।












Click it and Unblock the Notifications