VIDEO: लॉकडाउन तोड़ने वालों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने उतारा हाईटेक ड्रोन, ये है खास बात
नई दिल्ली: भारत में कोरोना के कहर को रोकने के लिए तीन मई तक लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। इसके बावजूद भी लोग घरों में नहीं रह रहे हैं। लॉकडाउन उल्लंघन की वजह से देश में तेजी से कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। वहीं अब दिल्ली पुलिस ने हॉटस्पॉट वाले इलाकों में सख्ती बढ़ा दी है। साथ ही हाईटेक ड्रोन से लॉकडाउन तोड़ने वालों पर नजर रखी जा रही है।

मामले में डीसीपी साउथ ने बताया कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवाने के लिए साउथ दिल्ली में हाईटेक ड्रोन की मदद ली जा रही है। इस ड्रोन को रिमोट के जरिए जवान चल रहे हैं। साथ ही इसमें अनाउंसमेंट की सुविधा भी है। इसका एक वीडियो भी दिल्ली पुलिस ने जारी किया है, जिसमें कुछ लोग पार्क में घूम रहे होते हैं, तभी वहां ड्रोन पहुंच जाता है। इस दौरान दिल्ली पुलिस के जवान लोगों को घर जाने के लिए ड्रोन से अनाउंसमेंट करते हैं। जिसके बाद वहां मौजूद सभी लोग भागते नजर आते हैं।
दिल्ली में 100 से ज्यादा कंटेनमेंट जोन
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार सुबह बताया कि भारत में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या 31332 हो गई है। जबकि इस महामारी से अब तक 1007 लोगों की मौत हो गई है। देश की राजधानी दिल्ली कोरोना से बुरी तरह से प्रभावित है, जहां अब तक 3300 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 54 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली सरकार ने बताया कि मंगलवार को शाहीन बाग के डी ब्लॉक में मकान नंबर 152 से 162 को कोविड-19 कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसके साथ ही दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 100 हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications