LIVE: पंजाब में आतंकी हमला, जम्मू-कश्मीर से पहुंची स्वात टीम
गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर में आतंकी हमले में फायरिंग अभी जारी है। आतंकियों ने निपटने के लिये भारतीय सेना के जवानों ने एनएसजी कमांडोज़ के साथ मोर्चा संभाल लिया है। साथ ही दोपहर ढाई बजे SWAT की टीम जम्मू-कश्मीर से गुरदासपुर पहुंची।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सेना की वर्दी में आए दो-तीन हमलावरों ने सबसे पहले बस अड्डे और फिर थाने को निशाना बनाया। फायरिंग जारी है, मुकाबले के लिए सेना पहुंची है। दोनों ओर से फायरिंग हो रही हैं। थाने के अंदर छुपकर बैठे आंतकी लगातार फायरिंग कर रहे हैं। मरने वालों की संख्या 9 हो गई है, जिनमें 9 पुलिसकर्मी हैं।
ताज़ा अपटेड यहां पढ़ें
सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक थाने में 4 से ज्यादा पुलिस वाले मौजूद हो सकते हैं. हलांकि सुरक्षा बल ने स्पष्ट आंकड़ा नहीं बताया है, लेकिन माना जा रहा है कि आतंकियों की तादात 10 से ज्यादा हो सकती है।
- गुरदासपुर में आतंकी हमले में 10 की मौत।
- दोपहर करीब 2 बजे एक और आतंकवादी मारा गया।
- इस हमले में गुरदासपुर के एसपी बलजीतत सिंह शहीद हो गये हैं।
- सेना ने चार्ज ले लिया है। हालांकि यह अभी तक नहीं पता चला है कि कितने आतंकी हैं।
- सेना के पहुंचने पर पंजाब पुलिस ने कहा कि वो इस ऑपरेशन को खुद चलाना चाहती है।
- सेना कुछ देर तक स्टैंडबाई मोड में रख दी गई, लेकिन फिर हस्तक्षेप करना पड़ा।
- आईबी ने एक दिन पहले ही पंजाब पुलिस को इस बात में अलर्ट जारी किया था।
- सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। सेना की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी है।
- आतंकियों के निशाने पर थे अमरनाथ यात्री।
- एनएसजी की टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है।
- थाने ग्राउंड फ्लोर पर आतंकियों ने कब्जा कर लिया है।
- अमृतसर-पठानकोट रेलवे ट्रैक पर 5 बम मिलने की खबर।
- पाकिस्तान की सीमा से 15 किमी दूर है घटनास्थल।
- बस अड्डे पर पहुंच कर की फायरिंग।
- सुबह साढ़ पांच बजे किया हमला
- सोमवार की सुबह आतंकियों ने हमला किया।
- आतंकियों ने जम्मू जा रही बस और दीनानगर पुलिस स्टेशन पर फायरिंग की।
- आतंकवादी पुलिस का भेष बनाकर आए थे।
- जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर ने ट्विटर पर लिखा, "देखते हैं, आज सुबह (सोमवार) गुरदासपुर में हुए हमले में संलिप्त आतंकवादियों की पहचान को लेकर क्या सामने आता है?"
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल को फोन कर स्थिति का जायदा लिया। उन्होंने बीएसएफ के डीजी से भी फोन पर बात कर स्थिति का जायदा लिया।
गृहमंत्रालय ने थाने में आतंकी हमले की पुष्टि की है। वहीं दूसरी ओर एनएसए ने इस हमले की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दे दी है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार प्रशि क्षित आतंकियों ने इस हमले को अंजाम दिया है। दीनानगर थाने के बगल में अस्पताल है जहां इस फायरिंग की चपेट में दो लोग आ गये जिसमें उनकी मौत हो गयी।













Click it and Unblock the Notifications