पहली बार सुनाई दी दाऊद इब्राहिम की आवाज, सामने आया टेप
पहली बार सुनिए मोस्ट वांटेड दाऊद इब्राहिम की आवाज,न्यूज चैनल का दावा उसने दाऊद से बात की है, खुफिया एजेंसी की हरी झंडी के बाद जारी हुआ टेप
नई दिल्ली। मोस्ट वांटेड डॉन दाऊद इब्राहिम से पहली बार किसी मीडिया संस्थान ने मुंबई हमलों के बाद बात करने का दावा किया है। नेटवर्क 18 न्यूज चैनल ने पाकिस्तान में बैठे दाऊद इब्राहिम से बात करने का ना सिर्फ दावा किया है बल्कि उसके साथ बातचीत का ऑडियो भी साझा किया है। जिसके बाद एक बाद फिर से यह चर्चा तेज हो गई है कि दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में बैठकर अपना नेटवर्क चला रहा है।

गलती से दाऊद ने उठाया फोन
दरअसल चैनल ने जब दाऊद को फोन किया तो गलती से यह फोन दाऊद इब्राहिम ने उठा लिया, जैसे ही चैनल के पत्रकार ने हेलो बोला उधर से दाऊद की आवाज आई हेलो। चैनल का दावा है कि उसने यह बातचीत तकरीबन दो महीने पहले रिकॉर्ड की थी, लेकिन भारतीय सुरक्षा एजेंसियों से हरी झंडी मिलने के बाद और जब इस बात की पुष्टि हुई कि यह आवाज दाऊद की है तब जाकर इसे टीवी पर दिखाया गया है।
डैमेज कंट्रोल के लिए जावेद चोटानी को दिया फोन
जब दाऊद ने पत्रकार का फोन उठाया तो उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह किसी चैनल की ओर से फोन किया गया है, लिहाजा जैसे ही उसने हेलो कहा और दूसरी तरफ से पत्रकार ने कहा दाऊद साहब, तो दाऊद भौचक्का रह गया, लेकिन तभी डैमैज कंट्रोल के लिए उसने अपना फोन अपने साथी जावेद चोटानी को दे दिया, जोकि क्रिकेट में सट्टेबाजी का पूरा धंधा संभालता है। चोटानी ने बात को संभालने की कोशिश की और लगातार पीछे से दाऊद इब्राहिम उसे पीछे से क्या बोलना है बताता रहा।
बातचीत के अंश
पत्रकार- तो सर आप कराची पाकिस्तान में हैं
जावेद चोटानी- किसने कहा आपसे
पत्रकार- ये तो पाकिस्तान का नंबर है
जावेद चोटानी- अल्लाह से डरो, तुम अपना समय बर्बाद कर रहे हो, किससे बात कर रहे हो, किसका इंटरव्यू कर रहे हो, तुम्हे कुछ पता है
तुम मुझे बताओ, तुम इतने लंबे इंटरव्यू की बात कर रहे हो, इतना कुछ बोल रहे हो, तुम इस बात का अंजादा भी है कि तुम किससे बात कर रहे हो
पत्रकार- दाऊद से
जावेद चोटानी- अल्लाह से डरो, पहले तो तुम उनका नाम इस तरह से ले रहे हो, तुम्हे लगता है कि तुम उनसे इस तरह से फोन पर बात कर लोगे
किसने तुम्हे यह नंबर दिया है, इस नंबर को डीलीट करो, मुझे अपना नंबर दो, ताकि मैं तुम्हारा संदेश किसी के जरिए दाऊद साहब तक पहुंचा सकूं
तुम माशाअल्लाह दिमाग वाले लग रहे हो, तुम्हे सच में ऐसा लगता है कि तुम ऐसे किसी फोन पर दाऊद से बात कर लोगे और उनका इंटरव्यू कर लोगे
मुझे अपना नंबर दो मैं तुम्हारी उनसे सीधी बात करवाता हूं
पत्रकार- नंबर देता है
जावेद चोटानी- ओके, बताओ उनका इंटरव्यू कहां करोगे स्टूडियो में
पत्रकार- मैं कैमरा कराची भेज दुंगा
जावेद चोटानी- कराची, क्यों, तुम मुझसे क्यों कह रहे हो कि मैं तुम्हें उनसे मिलवा दूं या बात करवा दूं
पत्रकार- सर प्लीज छोटा सा इंटरव्यू करा दीजिए
दाऊद- पीछे, नो इंटरव्यू, नो इंटरव्यू
बीमार नहीं है दाऊद
इस पूरे 19 मिनट की बातचीत के दौरान दाऊद पीछे से जावेद चोटानी को निर्देश देता रहता है और उसकी फुसफुसाहट की आवाज साफ सुनी जा सकती है। जिससे यह बात साफ हो गई है कि दाऊद पूरी तरह से स्वस्थ्य है और उसे किसी भी तरह की गंभीर बीमारी नहीं है। दाऊद को ग्लोबल आतंकी यूएन की ओर से घोषित किया गया है। यह पहली बार है कि किसी टीवी चैनल पर उसकी आवाज को सुना गया है।












Click it and Unblock the Notifications