फेसबुक पर जबरदस्त लोकप्रिय हुए योगी आदित्यनाथ, जानिए कौन सा नेता, पार्टी है ज्यादा लोकप्रिय
Recommended Video

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फेसबुक पेज पर लगातार लोकप्रियता बढ़ रही है। पिछले एक साल के भीतर देश के तमाम मुख्यमंत्रियों में योगी आदित्यनाथ के फेसबुक पेज की सबसे अधिक चर्चा रही है और उनके पेज पर लाइक्स की संख्या सबसे अधिक बढ़ी है। 1 जनवरी 2017 से 31 दिसंबर 2017 के बीच मुख्यमंत्रियों के पेज की गणना की गई, जिसमे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे अधिक लोकप्रिय साबित हुए और उनके लाइक्स की संख्या में सबसे अधिक बढ़ोतरी हुई है।

एक साल में मिले सबसे अधिक लाईक, फॉलोअर
1 जनवरी 2017 से 31 दिसंबर 2017 के बीच योगी आदित्यनाथ के फॉलोअर की संख्या सबसे ज्यादा बढ़ी और एक साल के भीतर ही उन्हें फॉलो करने वालों की संख्या 5.4 मिलियन यान 54 लाख पहुंच गई। वहीं योगी आदित्यनाथ के बाद राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का नंबर आता है, जबकि तीसरे नंबर पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी का नंबर आता है, जोकि फेसबुक पर काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं और उनके फॉलोअर की संख्या काफी अधिक है।
सचिन तेंदुलकर शीर्ष पर
आपको बता दें कि फेसबुक ने तमाम राजनतीक दलों, सरकारी संस्थाओं, मंत्रालयों का एक डाटा जारी किया है, इसमे फेसबुक पेजों की लोकप्रियता की जानकारी दी गई है। यह आंकलन फेसबुक पर रिएक्शन, पोस्ट, शेयर और उनपर कमेंट के आधार पर जारी किया गया है, जिसमे लोगों की प्रसिद्धी का आंकड़ा जारी किया गया है। इस दौरान राज्यसभा सांसदों की कैटेगरी में सचिन तेंदुलकर का नाम सबसे उपर आता है और उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता मिली है।
असदुद्दीन ओवैसी दूसरे स्थान पर
सचिन तेंदुलकर के बाद भाजपा नेता आरके सिन्हा, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का स्थान आता है। लोकसभा सांसदों की बात करें तो पीएम मोदी पहले स्थान पर हैं, जबकि असदुद्दीन ओवैसी का स्थान दूसरा है और भगवंत मान तीसरे नंबर पर आते हैं। वहीं राजनीतिक आंकड़ों की बात करें तो भाजपा का पेज शीर्ष पर है, जबकि कांग्रेस तीसरे नंबर पर है। दूसरे स्थान पर आम आदमी पार्टी का पेज है। कैबिनेट मंत्री की लिस्ट में पीएम मोदी का पेज नंबर एक पर है, दूसरे नंबर पर पीयूष गोयल, तीसरे नंबर किरन रिजिजू का पेज है। खबरों को प्रसारित करने के लिए मामले में एआईआर के पेज को पहला स्थान, डीडी न्यूज को दूसरा स्थान और दूर दर्शन को तीसरा स्थान मिला है।
इसे भी पढ़ें- जज लोया पर कोर्ट के फैसले के बाद राहुल ने अमित शाह के बारे में किया सनसनीखेज ट्वीट












Click it and Unblock the Notifications