16 मुख्यमंत्री जिनका निधन बतौर सीएम रहते हुआ
देश में 16 मुख्यमंत्रियों का निधन बतौर सीएम के कार्यकाल के दौरान हुआ, तमिलनाडु में तीन मुख्यमंत्रियों का निधन उनके कार्यकाल के दौरान हुआ है।
नई दिल्ली। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के निधन के बाद देशभर में शोक की लहर है। बतौर सीएम रहते हुए जयललिता तमिलनाडु की तीसरी मुख्यमंत्री हैं जिनका निधन हुआ है। उनसे पहले सीएन अन्नादुरई और एमजी रामाचंद्रन का निधन भी बतौर सीएम रहते हुआ था।

जयललिता और उनकी खास कुर्सी का एक खास राज
जयललिता लगातार दूसरी बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनी थी और उन्होंने सरकार के खिलाफ विरोध की लहर को पटखनी दी थी। 2014 के लोकसभा चुनाव में 39 में सी 37 सीटें उनकी पार्टी को मिली थी और मोदी लहर के बावजूद उन्होंने अपना दमखम दिखाया था।
अम्मा की इन 20 योजनाओं के बाद लोगों ने उन्हें देवी का दर्जा दिया
आईए डालते हैं एक नजर उन मुख्यमंत्रियों पर जिनका निधन बतौर सीएम रहते हुआ था।
- गोपीनाथ बारदोलई- असम, 6 अगस्त 1950
- रविशंकर शुक्ला- मध्य प्रदेश, 31 दिसंबर 1956
- श्री कृष्ण सिंह- बिहार, 31 जनवरी 1961
- बिधान चंद्र रॉय- पश्चिम बंगाल, 1 जुलाई 1962
- मोरोतराव कन्नमवार- महाराष्ट्र, 24 नवंबर 1963
- सीएन अन्नादुरई- तमिलनाडु, 3 फरवरी 1969
- दयानंद बंदोदकर- गोवा, 12 अगस्त 1973
- बरकतुल्लाह खान- राजस्थान, 11 अक्टूबर 1973
- शेख अब्दुल्लाह- जम्मू कश्मीर, 8 सितंबर 1982
- एमजी रामचंद्रन- तमिलनाडु, 24 दिसंबर, 1987
- चिमनभाई पटेल- गुजरात, 17 फरवरी 1994
- बेअंत सिंह- पंजाब, 31 अगस्त 1995
- वाईएस राजशेखर रेड्डी- आंध्र प्रदेश, 2 सितंबर 2009
- दोर्जी खांडू- अरुणाचल प्रदेश, 30 अप्रैल 2011
- मुफ्ती मोहम्मद सईद- जम्मू कश्मीर, 7 जनवरी 2016












Click it and Unblock the Notifications