Modi 3.0: नई कैबिनेट में कौन सबसे अमीर, किस पर कितने आपराधिक केस, जानें मंत्रियों का नाम
New Modi Cabinet Minister: मोदी 3.0 सरकार के मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण के बाद अब विभागों का बंटवारा हो गया है। नई सरकार में भी पीएम मोदी ने अपनी कोर टीम नहीं बदली है। पिछली सरकार की तरह इस बार भी गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, वित्त मंत्रालय और विदेश मंत्रालय में यथास्थिति बरकरार है। सभी मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है।
रविवार को 71 मंत्रियों ने शपथ ली, जिसमें 30 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) और 36 राज्य मंत्रियों के नाम शामिल हैं। ऐसे में चुनाव अधिकार समूह एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के अनुसार जानिए मोदी कैबिनेट में शामिल सबसे अमीर और आपराधिक रिकॉर्ड वाले मंत्रियों के बारे में।

जानिए कौन सबसे अमीर?
पीएम मोदी के नई टीम में जो सबसे अमीर मंत्रियों में शुमार हैं, उनका नाम डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी हैं। नई कैबिनेट में उनको राज्य मंत्री के रूप में शामिल किया गया है। टीडीपी सांसद पेम्मासानी मोदी कैबिनेट के अलावा देश के सबसे अमीर सांसद भी हैं। आंध्र प्रदेश के गुंटूर सीट से इन्होंने जीत दर्ज की है। उनकी कुल संपत्ति 5,700 करोड़ है।
इसके बाद दूसरा नंबर कैबिनेट मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आता हैं। एमपी के गुना सीट से सांसद सिंधिया के पास कुल 424.7 करोड़ की संपत्ति है। वहीं तीसरे नंबर पर कर्नाटक के पूर्व सीएम और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी का नाम हैं। मांड्या सीट से जीतकर लोकसभा पहुंचे कुमारस्वामी को कैबिनेट मंत्री का पद मिला है। उनके पास कुल 217.2 करोड़ की संपत्ति है।
इस लिस्ट के चौथे नंबर पर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह का नाम शामिल हैं। हरियाणा के गुरुग्राम सीट से सांसद इंद्रजीत सिंह के पास कुल 121.5 करोड़ की संपत्ति है, जबकि पांचवें नंबर पर पहली बार लोकसभा पहुंचे कैबिनेट मंत्री पीयूष गोयल का नाम हैं। उनके पास 111 करोड़ की कुल संपत्ति है।
जानिए किस पर कितने आपराधिक केस?
वहीं मोदी कैबिनेट में आपराधिक रिकॉर्ड वाले मंत्रियों की बात करें तो पहले नंबर पर तेलंगाना के करीमनगर से जीत दर्ज करने वाले बंदी संजय कुमार का नाम है। राज्य मंत्री बंदी संजय के खिलाफ 42 आपराधिक केस हैं।
दूसरे नंबर पर भाजपा नेता और राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर का नाम हैं। बंगाल से आने वाले ठाकुर के खिलाफ 23 आपराधिक केस हैं। ऐसे ही तीसरे नंंबर पर राज्य मंत्री और तमिलनाडु से आने वाले राज्यसभा सांसद के खिलाफ भी 23 केस हैं।
वहीं बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार के खिलाफ 16 आपराधिक केस दर्ज हैं। वहीं पांचवें नंबर पर भाजपा के दिग्गज और कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी हैं, जिनके खिलाफ 11 केस दर्ज हैं।












Click it and Unblock the Notifications