बच्चे को स्तनपान कराते हुए एक्ट्रेस लीजा हेडन की फोटो वायरल,दिया गंभीर संदेश

वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग डे के मौके पर लीजा ने जैक को स्तनपान कराते हुए एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

नई दिल्ली। जानी-मानी एक्ट्रेस लीजा हेडन ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है। बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभियन से लोगों को दीवाना बनाने वाली लीजा ने अपने बेटे के साथ एक तस्वीर शेयर की है जो अब तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में लीजा अपने बेटे जैक को स्तनपान करवा रही है।

 Lisa Haydon posts breastfeeding pic with son, shares important message

अभिनेत्री लीजा हेडन ने मई में बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने जैक लालवाणी रखा। वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग डे के मौके पर लीजा ने जैक को स्तनपान कराते हुए एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। लीजा ने सिर्फ ब्रेस्टफीडिंग कराते हुई फोटो शेयर की बल्कि एक गंभीर मैसेज भी दिया है। लीजा ने लिखा है कि मुझसे कई लोग पूछ रहे थे कि बेटे के बाद मेरी जिंदगी कैसी है?

लोगों को मतलब मेरे वेट और फिटनेस को लेकर होता है। उन्होंने लिखा है कि मुझे वापस शेप में आने के लिए ब्रेस्टफीडिंग ने एक अहम रोल अदा किया है। लीजा लिखती हैं कि स्तनपान एक मुश्किल भरा और काफी वक्त लेने वाला काम है, लेकिन ये बच्चे के साथ जुड़ने का खूबसूरत तरीका भी है। ये बच्चे के साथ-साथ मां के लिए आवश्यक है। आपको बता दें कि लीजा ने पिछले साल अक्टूबर में बिजनेसमैन डीनो लालवाणी से शादी कर ली थी। उन्होंने मई में बेटे को जन्म दिया। वो शौकीन्स और ए-दिल है मुश्किल फिल्मों में काम कर चुकी है। लीजा मॉडलिंग में जाना-माना नाम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+