लॉकडाउन 3: शराब की दुकानें खुलने के बाद कहीं हुआ नियमों का पालन तो कहीं हुई अवहेलना, देखें तस्वीरें
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामले कम होने के बजाय लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिसके चलते तीसरा लॉकडाउन तक लग गया है। इस बीच केंद्र सरकार ने तीसरे चरण में शराब की दुकानें (liquor shops) खोलने की अनुमति दे दी है। सरकार ने शराब की दुकानों को खोलने की अनुमति इस शर्त पर दी है कि सोशल डिस्टैंसिंग का पूरा ध्यान रखा जाएगा। साथ ही यह भी कहा है कि हर व्यक्ति मास्क लगाकर या चेहरा ढककर ही वहां आएगा। इस बीच देश के अलग-अलग हिस्सों से कई तरह की तस्वीरें सामने आई हैं, कहीं नियमों का पालन हो रहा है तो कहीं अवहेलना हो रही है।
Recommended Video

यहां देखिए तस्वीरें-

ये तस्वीर छत्तीसगढ़ की है। यहां शराब की दुकान के बाहर लोगों की लंबी लाइन लगी है और हैरानी की बात ये है कि कोई भी सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करता नजर नहीं आ रहा है। यहां सरकार ने कंटेनमेंट जोन को छोड़कर बाकी सभी इलाकों में शराब की दुकानें खोलने की अनुमति दे दी है।

ये दूसरी तस्वीर भी छत्तीसगढ़ की है। यहां रायपुर शहर में शराब की दुकान के बाहर लोगों ने लाइन लगाई हुई है। इस दौरान ये लोग सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करते नजर आ रहे हैं।

ये तस्वीर दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके की है। यहां लोग नियमों का पालन करते नजर आए।

ये तस्वीर कर्नाटक की है। यहां बंगलुरू शहर में सरकार ने सुबह 9 से शाम 7 बजे तक शराब की दुकानें खोलने की अनुमति दी है।

दिल्ली के करोल बाग में देशभर में जारी लॉकडाउन के बीच शराब की खरीद पर छूट के बाद एक शराब की दुकान के बाहर डेढ़ किलोमीटर लंबी लाइन लगी। लोग सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करते हुए लाइन में लगे।

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में सरकार के शराब की दुकानें खोले जाने के निर्देश के बाद शराब की दुकानों के बाहर लोग भारी संख्या में शराब खरीदने पहुंचे।

कर्नाटक के हुबली में सरकार के शराब की दुकानें खोलने के निर्देश जारी करने के बाद, कंटेनमेंट जोन क्लब रोड में लोग शराब की दुकान के बाहर लंबी कतार में खड़े हुए दिखे। पुलिस लोगों से सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करवा रही है।

तस्वीर कर्नाटक के बंगलुरू की है। कोई भी शख्स सोशल डिस्टैंसिंग का पालन नहीं कर रहा है।

ये तस्वीर तेलंगाना की है। यहां भी कोई भी शख्स सोशल डिस्टैंसिंग का पालन नहीं कर रहा है।

ये तस्वीर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की है। यहां भी कोई नियमों का पालन करता नहीं दिख रहा।

ये तस्वीर पूर्वी दिल्ली के चंदेर नगर की है। यहां शराब की दुकान पर लोगों ने लंबी लाइन लगाकर शराब ली। इस दौरान सोशल डिस्टैंसिंग का भी काफी उल्लंघन हुआ, जिसके बाद दुकान को बंद करना पड़ा।

ये तस्वीर भी दिल्ली के चंदेर नगर की ही है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि लोग न केवल लंबी लाइन लगातर शराब खरीद रहे हैं, बल्कि शराब भी बड़ी मात्रा में ले रहे हैं।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications