लिंक्डइन ने 70 करोड़ यूजर के डाटा लीक होने के दावों को किया खारिज, कहा- हमारे कर्मचारी भरोसेमंद हैं
नई दिल्ली, जून 30। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के यूजर्स का डाटा बेचे जाने या फिर लीक होने की खबरें अक्सर सामने आती रही हैं, लेकिन अब प्रोफेशनल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म लिंक्डइन (LinkedIn) के करीब 92 फीसदी यूजर्स का डाटा बेचे जाने की खबर आई है। हालांकि कंपनी ने इस दावे को खारिज कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लिंक्डइन से एक बार फिर डेटा लीक हुआ है। ये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दूसरा डेटा ब्रीच है। दावा किया जा रहा है कि लिंक्डइन ने करीब 70 करोड़ यूजर का डेटा लीक किया है।

कंपनी ने डाटा लीक होने की बात को किया खारिज
लिंक्डइन ने एक बयान में कहा है, "हमारी टीमों ने कथित लिंक्डइन डेटा के बेचे जाने की खबरों की जांच शुरू कर दी है। हम स्पष्ट रूप से कह सकते हैं कि यूजर्स का डाटा लीक नहीं किया गया है और ना ही लिंक्डइन के किसी सदस्य ने डाटा लीक किया है।" मंगलवार को लिंक्डइन ने एक पोस्ट के जरिए बताया कि हमने शुरुआती जांच में पाया है कि जिस डाटा को लीक करने के दावे किए जा रहे हैं, वो अन्य विभिन्न वेबसाइटों से स्क्रैप किया गया है।
इससे पहले अप्रैल 2021 में भी हुआ था डेटा लीक
आपको बता दें कि लीक हुआ डेटा डार्क वेब पर सेल के लिए डाल दिया गया है। इसमें यूजर्स के ऑनलाइन और फिजिकल एड्रेस, जियोलोकेशन रिकॉर्ड और सैलरी की जानकारी शामिल है। इससे पहले अप्रैल 2021 में लिंक्डइन ने लगभग 50 करोड़ यूजर के डेटा लीक की पुष्टि की थी। उस समय ईमेल एड्रेस, फोन नंबर, काम करने की जगह की जानकारी, पूरा नाम, अकाउंट आईडी, सोशल मीडिया अकाउंट के लिंक जैसी निजी जानकारी लीक हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications