क्या शुक्र ग्रह पर संभव है जीवन? इस वजह से चंद्रयान के बाद ISRO उसमें ले रहा दिलचस्पी

इसरो का चंद्रयान-3 मिशन सफल रहा, जिसके बाद अब उसकी नजर शुक्र ग्रह पर है। वहां पर रिसर्च के लिए शुक्रयान-1 मिशन पर काम हो रहा, जिसे दिसंबर 2024 में लॉन्च करने की योजना है। ये मिशन उस ग्रह से जुड़े कई रहस्यों को सुलझाएगा।

वैसे अभी माना जा रहा कि शुक्र ग्रह पर जीवन की संभावना ना के बराबर है, क्योंकि वहां के वायुमंडल में 95 प्रतिशत कार्बन डाइऑक्साइड गैस है। इस वजह से वहां का तापमान भी बहुत ज्यादा है। अगर वहां पर आप कोई मजबूत पदार्थ भी रखेंगे, तो वो चंद सेकेंड में पिघल जाएगा। ऐसे में जिंदगी के होने का सवाल ही नहीं उठता।

Shukrayan-1

हालांकि कुछ साल पहले वेल्स स्थि‍त कार्डिफ यूनिवर्सिटी ने शुक्र पर एक रिसर्च की, जिससे पता चला कि वहां के वातावरण में फॉस्फीन का स्रोत है। पृथ्वी पर भी जब कार्बनिक पदार्थ टूटते हैं, तो फॉस्फीन मिलती है, ऐसे में इसे जीवन के संकेत के रूप में देखा जाने लगा।

वहीं शुक्र के बादलों में सल्फ्यूरिक एसिड होते हैं, जो इंसानों को वहां रहने नहीं देंगे, लेकिन इसको लेकर भी रिसर्च में अच्छी खबर आई। वैज्ञानिकों के मुताबिक वहां के वातावरण में मौजूद अमोनिया, सल्फ्यूरिक एसिड को बेअसर कर सकता है।

वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी तो शुक्र पर जीवन नहीं है, लेकिन ये रिसर्च काफी अहम है। इन कारकों की वजह से वहां पर जीवन संभव हो सकता है। जिस वजह से अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा और यूरोपीय स्पेस एजेंसी शुक्र में दिलचस्पी ले रही।

ये है इसरो का प्लान?
इसरो चीफ एस. सोमनाथ के मुताबिक नासा और यूरोपीय स्पेस एजेंसी के मिशन शुक्र को लेकर चल रहे। भारत उनकी नकल नहीं करेगा। हम उससे अलग हटकर खोज करेंगे, जैसा कि चांद और मंगल पर इसरो ने किया। चांद पर भारत उस दक्षिणी ध्रुव पर उतरा, जहां आज तक कोई देश नहीं पहुंच पाया था।

शुक्रयान-1 शुक्र ग्रह की सतह की जांच करेगा। इसके अलावा उसका काम सतह के निचले हिस्से की परतों की जांच करना, सक्रिय ज्वालामुखियों का पता लगाना, वहां बहने वाले लावा, ग्रह के आकार, द्रव्यमान, वायुमंडल आदि की जांच करना होगा।

शुक्र ग्रह पर एसिड के बादल हैं, ऐसे में उसकी सतह वैज्ञानिकों को नहीं दिखती है। इसरो के इस यान में हाई रेजोल्यूशन सिंथेटिक अपर्चर रडार होगा, जो आसानी से उसकी स्टडी कर लेगा। ऐसा आज तक किसी भी देश ने नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+