ले. जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे होंगे अगले सेना प्रमुख
नई दिल्ली। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने अगले भारतीय सेना के अगले प्रमुख होंगे। वह मौजूदा जनरल बिपिन रावत के बाद कार्यभार संभालेंगे। मौजूदा सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत 31 दिसंबर को सेवानिवृत हो रहे हैं। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद देश के 28वें सेना प्रमुख के तौर पर इस पद को संभालेंगे। उन्होंने 37 साल की अपनी सेवा के दौरान कई कमान में अपनी सेवा दी है। जनरल नरवाणे मौजूदा आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत के बाद सबसे सीनियर अधिकारियों में से एक हैं।
Recommended Video

वे जम्मू कश्मीर और पूर्वोत्तर में आतंकवाद निरोधिक अभियानों में सक्रिय रहे और कई अहम जिम्मेदारियां संभाली। वह जम्मू कश्मीर में राष्ट्रीय राइफल्स की एक बटालियन और पूर्वी मोर्चे पर इंफ्रैंटी ब्रिगेड की कमान भी संभाल चुके हैं। वह श्रीलंका में शांति मिशन दल का भी हिस्सा रह चुके हैं और वह म्यामांर में भारतीय दूतावास में तीन साल तक भारत के रक्षा अताशे रहे हैं।
नरवाने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और भारतीय सेना अकादमी (आईएमए) के पूर्व छात्र हैं। उन्हें जून, 1980 में सिख लाइट इन्फेंट्री रेजीमेंट की सातवीं बटालियन में कमीशन मिला था।
उन्हें नगालैंड में असम राइफल्स (उत्तरी) के महानिरीक्षक के तौर पर उल्लेखनीय सेवा को लेकर 'विशिष्ट सेवा मेडल' और प्रतिष्ठित स्ट्राइक कोर की कमान संभालने को लेकर 'अतिविशिष्ट सेवा मेडल' से भी नवाजा जा चुका है। उन्हें 'परम विशिष्ट सेवा मेडल' से भी सम्मानित किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications