पूर्व डीजीएमओ ले. जनरल रणबीर सिंह अब पाक पर होंगे और आक्रामक जानिए कैसे

सर्जिकल स्‍ट्राइक की योजना तैयार करने वाले लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह की जगह अब लेफ्टिनेंट जनरल एके भट्ट होंगे नए डायरेक्‍टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (डीजीएमओ)।

नई दिल्‍ली। लेफ्टिनेंट जनरल एके भट्ट अब अगले डायरेक्‍टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (डीजीएमओ) होंगे। लेफ्टिनेंट जनरल भट, लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह की जगह लेंगे। आपको बता दें कि सितंबर में जब इंडियन आर्मी ने पीओके में सर्जिकल स्‍ट्राइक को अंजाम दिया था तो उस समय लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ही डीजीएमओ थे।

dgmo-indian-army-surgical-strikes-pakistan.jpg

कौन हैं नए डीजीएमओ भट

लेफ्टिनेंट जनरल भट गोरखा राइलफल्‍स से आते हैं और फिलहाल उनकी पोस्टिंग आर्मी हेडक्‍वार्टर पर है।

लेफ्टिनेंट जनरल भट की नियुक्ति को कैबिनेट की कमेटी की ओर से मंजूरी दी गई जिसकी अध्‍यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करते हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह अब मथुरा स्थित 1 स्‍ट्राइक कॉर्प्‍स का जिम्‍मा संभालेंगे। मथुरा की इस कॉप्‍स को अब तक लेफ्टिनेंट जनरल शोकीन चौहान लीड कर रहे थे अब वन्‍हें असम राइफल्‍स का नया मुखिया बनाया गया है।

जब सेना ने तोड़ी एक परंपरा

सर्जिकल स्‍ट्राइक के समय लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने पिछली सभी परंपराओं को तोड़ते हुए पहली बार मीडिया को इसकी जानकारी दी थी। इंडियन आर्मी ने उस समय पांच अलग-अलग जगहों पर सर्जिकल स्‍ट्राइक की थी।

लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह को इस समय जहां जनरल ऑफिसर कमांडिंग यानी जीओसी होंगे वह देश की तीन असॉल्‍ट फोर्सेज में से एक है। यह फोर्स किसी भी समय पाकिस्‍तान में जाकर हमला करने के लिए तैयार किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+