9 साल बाद सेना की वर्दी पहनकर मुस्कुराए कर्नल पुरोहित
नई दिल्ली। साल 2008 में हुए मालेगांव बम धमाके में सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत पर बाहर आए कर्नल श्रीकांत प्रसाद पुरोहित की एक एक तस्वीर वायरल हुई है। कर्नल पुरोहित की तस्वीर सेना की वर्दी में है। 9 साल बाद उन्होंने सेना की वर्दी पहनी, जिसे पहनने की खुशी उनके चेहरे पर साफ-साफ दिखाई दे रही है। गिरफ्तारी से पहले पुरोहित मिलिट्री इंटेलिजेंस विंग में अफसर थे। 9 साल बाद उन्होंने सेना की वर्दी पहनी।

कर्नल पुरोहित पिछले 9 साल से मुंबई की तोलजा जेल में बंद थे। पिछले हफ्ते ही सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह जेल से बाहर आए हैं। आपको बता दें कि 2008 में मालेगांव ब्लास्ट मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। कर्नल पुरोहित पर धमाकों के लिए बम सप्लाई का आरोप है। इस धमाके में 7 लोगों की मौत हो गई थी।
इस मामले में एक अन्य आरोपी साध्वी प्रज्ञा को भी जमानत मिल चुकी है। हालांकि इस जमानत के मुताबिक वो अदालत की मंजूरी के बिना वे देश नहीं छोड़ सकते हैं। उनका पासपोर्ट भी कोर्ट के पास जमा रहेगा। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें निर्देश दिया है कि वो जांच के संदर्भ में एनआईए की मदद भी करेंगे और वह इस मामले से जुड़े किसी भी गवाह से दूरी बरतें।












Click it and Unblock the Notifications